मराठी ट्रेडिशनल आउटफिट में फोटोशूट करवाती नजर आईं अंकिता लोखंडे

Ankita Lokhande in marathi sareeAnkita Lokhande in marathi saree

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे काफी सुर्खियों में है. आपको बता दे की एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके लिए न्याय की गुहार लगाती नजर आईं थीं. अब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 4 महीने से ज्यादा हो चुके हैं, हालांकि, अभी तक इस मामले में सीबीआई जांच पूरी नहीं हो पाई है. वही दूसरी ओर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब एक्टर के निधन से उभरने की कोशिश कर रहे हैं. वही हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक्ट्रेस मराठी आउटफिट में नजर आ रही हैं. 

Ankita Lokhande in marathi look

दरअसल अंकिता लोखंडे का यह वीडियो और फोटो उनके फोटोशूट के दौरान का है. जिसमें एक्ट्रेस हरे कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. साथ ही अंकिता ने  कई सारे गहने भी पहने हुए हैं. वीडियो और फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मराठी के लिए प्यार, ज्वैलरी, मराठी खान और मराठी दुल्हनें भीं.” आपको बता दे कि ये फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है. एक्ट्रेस के इन फोटो और वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

आपको बता दे कि मराठी लुक में वह बेहद खुबसूरत नजर आ रही है. ये फोटो नवरात्र के पहले दिन कि है. नवरात्रि मौके पर अंकिता लोखंडे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई. और फोटो अंकिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की.

Ankita Lokhande

वैसे अंकिता के फैशन स्टेटमेंट हमेशा ही चर्चा में रहते हैं. ड्रेसिंग के मामले में अंकिता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है. वह ज्यादातर ऑफ शोल्डर ड्रेसेस, स्टनिंग लहंगे, हाई स्लिट गाउन, फ्लोरल स्कर्ट्स, वेस्टर्न और साड़ियों में नजर आती है. हर त्योहार और खास मौके पर उनका स्टाइल सबसे अलग होता है. लेकिन इस बार उनका मराठी लुक लोगों को खूब भा रहा है. वही कुछ ऐसे भी है जो उनके इस पोस्ट को लेकर भड़क भी रहे हैं. फैंस सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की बात उनके पोस्ट पर कर रहे हैं. कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने उनके सुशांत को न्याय दिलाने की बात की. 

Related posts