अंकिता लोखंडे से राहुल वैद्य तक इन सेलेब्स ने मनाया गुड़ी पड़वा

Celebs celebrated Gudi PadwaCelebs celebrated Gudi Padwa

आज यानी 2 अप्रैल के दिन देशभर में गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है तो वही गुड़ी पड़वा का त्यौहार महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है. बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक सेलेब्स हर त्यौहार को बेहद धूम धाम से मनाते है. अंकिता लोखंडे से लेकर राहुल वैद्य तक इन सेलेब्स ने गुड़ी पड़वा का त्यौहार खास तरह मनाया तो आइये जानते है.

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन (Ankita Lokhande and Vicky Jain)

Ankita Lokhande and Vicky Jain celebrated Gudi Padwa

टेलीविज़न से बॉलीवुड तक कदम रखने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस साल शादी के बाद अपना पहला गुड़ी पड़वा मनाया. गोल्डन और ग्रीन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने महाराष्ट्रियन लुक में तैयार अंकिता बेहद खूबसूरत नज़र आयी. गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट करते अंकिता ने एक फोटो शेयर की जिसमे वो पति विक्की जैन के साथ पूजा करती नज़र आयी. तस्वीर शेयर कर अंकिता ने फैंस को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने पति विक्की जैन के लिए खास नोट भी लिखा.

दिशा परमार और राहुल वैद्य (Disha Parmar and Rahul Vaidya)

Disha Parmar and Rahul Vaidya celebrated Gudi Padwa

बिग बॉस 14 फेम सिंगर राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार शादी के बाद पहली बार गुड़ी पड़वा का त्यौहार मना रहे है. गुड़ी पड़वा मनाते हुए राहुल ने अपने सोशल मीडिया पर दिशा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में दिशा पिंक ऑरेंज कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने नज़र आयी, इसके साथ दिशा ने महाराष्ट्रियन नथ भी पहनी हुई थी. वही राहुल पीले रंग के कुर्ते के साथ ब्लैक पजामा पहने दिखे. तस्वीर शेयर कर राहुल ने फैंस को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं भी दी.

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)

Bhumi Pednekar celebrated Gudi Padwa

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने गुड़ी पड़वा के त्यौहार पर सोशल मीडिया पर अपने सभी फैंस को शुभकामनाएं दी. भूमि ने सोशल मीडिया पर मराठी लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर कर गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी, इस पिक में भूमि ने लाइट पिंक रंग का सूट पहना है और इसके साथ उन्होंने नथ पहनी है. महाराष्ट्रियन लुक में भूमि काफी सुन्दर लग रही थी.

सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)

Sonali Bendre celebrated Gudi Padwa

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर को जज कर रही सोनाली बेंद्रे ने भी गुड़ी पड़वा का त्यौहार मनाया. इस मौके पर सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी. वीडियो में सोनाली ऑरेंज कलर की साड़ी पहने काफी खूबसूरत लग रही थी.

Celebrities Gudi Padwa Celebration

Related posts