Entertainment News

अनुष्का शर्मा ने बेबी बम के साथ शेयर की फोटो, विराट ने किया यह खास कमेंट

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं, विराट ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘और फिर, हम तीन होंगे! जनवरी 2021 में आ रहा है।’

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस समय आईपीएल 2020 के लिए यूएई में हैं और इस टी20 लीग के लिए जोरदार तैयारियों में जुटे हैं। विराट के साथ अनुष्का भी यूएई में ही मौजूद है।  
इसी बीच अनुष्का ने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है समुद्र किनारे खड़ी अनुष्का बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।  अनुष्का ने ये खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ” आप के अंदर जीवन के निर्माण का अनुभव करने से अधिक वास्तविक और विनम्र कुछ भी नहीं है। जब यह आपके नियंत्रण में नहीं है तो वास्तव में क्या है ?
अनुष्का की इस फोटो पर कमेंट करते हुए विराट ने लिखा ” मेरी पूरी दुनिया एक फ्रेम में “

Virat kohli on Anushka Sharma pregnancy

इससे पहले विराट और अनुष्का के यूएई पहुंचने पर RCB की टीम ने मिल कर विराट के घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुश खबरि सेलिब्रेट की ।  विराट अनुष्का ने केक काटकर सभी के साथ सेलिब्रेट किया हाल ही में विराट से पूछा गया कि जनवरी में आपके घर नया मेहमान आने वाले हैं तो आपको कैसा लग रहा है? इस सवाल का जवाब देते हुए विराट ने कहा था कि जब से उन्हें इस बारे में पता चला तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने कहा था, ‘यह अविश्वसनीय अहसास है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसको शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।’

Anushka Sharma Preganancy.

विराट और अनुष्का देश की सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। आपको बता दे दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी । लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने फिर अलग होने और फिर साथ आने के बाद  दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

Sunita Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago