सलमान खान ने परिवार और मीडिया के साथ मनाया 54 वा बर्थडे

salman han birthday celebrationsalman han birthday celebration

सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 54 वा जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए सलमान खान ने कल अपने घर पर पार्टी रखी जहां कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।

परिवार के साथ केक काटने के पहले सलमान ने मीडिया के  बीच केक काटा इस समय उनके साथ दबंग 3 को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और शेरा मौजूद थे ।

आपको बता दें कि सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम है। पुरे परिवार और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सलमान ने बहन अर्पिता शर्मा के बेटे आहिल शर्मा  के साथ केक काटा। इस दौरान उनके पिता सलीम खान, मम्मी सलमा, अर्पिता, आयुष, आहिल सहित कई लोग मौजूद थे

सलमान की पार्टी में कैटरीना कैफ,लूलिआ वंतूर, संगीता बिजलानी, डेजी शाह, सई मांजरेकर, उर्वशी रौतेला, तुषार कपूर , नीलम और उनके पति समीर सोनी, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, रणदीप हुड्डा , आदित्य रॉय कपूर , तब्बू , सुनील ग्रोवर, रवीना टंडन सहित कई लोग शामिल हुए ।

इस बार सलमान खान का बर्थडे खास इस लिए भी है क्योकि उनकी बहन अर्पिता आज की के दिन अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी। इस दिन को और स्पेशल बनाने के लिए अर्पिता सी-सेक्शन डिलिवरी से अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। 

Related posts