अपारशक्ति खुराना ने फैन्स के साथ शेयर की खुशखबरी, शादी के 7 साल बाद बनेंगे पिता

Aparshakti KhuranaAparshakti Khurana

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक कई सेलेब्स पेरेंट्स बने और अपने बच्चे का स्वागत इस दुनिया में किया इस कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया है जो की बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना का है. आयुष्मान खुराना के छोटे भाई और बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति खुराना जल्द ही पापा बनने वाले है.

Aparshakti Khurana shares a picture announcing wife Aakriti’s pregnancy

बॉलीवुड एक्टर अपारशक्ति और उनकी वाइफ आकृति आहूजा जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले है. हाल ही में अपारशक्ति ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैन्स को दी. अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर वाइफ आकृति आहूजा संग एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर की है. इस पिक में आकृति बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं वही अपारशक्ति खुराना बेबी बंप को किस करते दिखे. तस्वीर पोस्ट कर अपारशक्ति ने कैप्शन में लिखा: लॉकडाउन में काम तो एक्सपेंड हो नहीं पाया तो हमें लगा फैमिली ही एक्सपैंड कर लेते हैं. #PreggerAlert

Aparshakti Khurana and Aakriti Ahuja will become parents after 7 years of marriage

वही तस्वीर शेयर करते ही फैन्स और फ्रेंड्स दोनों को कमेंट कर खूब सारी बधाइयाँ भी दे रहे है. अपारशक्ति के इस पोस्ट पर कार्तिक आर्यन, नीति मोहन, तुलसी कुमार, सुनील ग्रोवर, नीना गुप्ता, हुमा कुरैशी, सान्या मल्होत्रा और अंगद बेदी सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर बधाई दी है.  

आपको बता दे कि अपारशक्ति और आकृति की मुलाकात चंडीगढ़ की एक डांस क्लास में हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और फिर एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपारशक्ति ने आकृति आहूजा से साल 2014 में शादी की थी और अब शादी के 7 साल बाद दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे है.

Aparshakti Khuranna, wife Aakriti expecting their first child

साथ ही आपको बता दे आकृति, फेरिया इवेंट्स नाम की कंपनी की फाउंडर हैं. वही अपारशक्ति ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म दंगल से की थी इस फिल्म में भले ही वो सपोर्टिंग रोल में थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस फिल्म में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. दंगल के सिवा अपारशक्ति को बद्रीनाथ की दुल्हनिया, स्त्री, लुका छुपी जैसी फिल्मों में देखा गया दर्शक अपारशक्ति को काफी पसंद करते है. अपारशक्ति एक्टिंग के साथ साथ एक अच्छे सिंगर भी है. आखिरी बार अपारशक्ति को फिल्म स्ट्रीट डांसर में देखा गया था जल्द ही अब वह फिल्म हेलमेट में नजर आएंगे.

Related posts