Entertainment News

माधुरी दीक्षित से अजय देवगन तक ये बॉलीवुड सेलेब्स 2022 में करेंगे ओटीटी डेब्यू

कोरोना काल के बाद से तो ओटीटी प्लेटफार्म दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो गया है. वही बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सेलेब्स को ओटीटी प्लेटफार्म ने अपनी ओर आकर्षित किया है. कई सेलेब्स ओटीटी प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू कर चुके है तो वही माधुरी दीक्षित से शाहिद कपूर तक कई स्टार्स ऐसे है जो नए साल पर ओटीटी में अपना डेब्यू करने वाले है. तो आइये जानते है कौन से सेलेब्स इस लिस्ट में शामिल है.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

Madhuri Dixit will make her OTT debut in 2022

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड और दर्शकों के दिल  बनाई है. माधुरी काफी समय से बॉलीवुड से दूर है. वही अब माधुरी दीक्षित जल्द ही साल 2022 में अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली है. माधुरी ‘फाइंडिंग अनामिका’ वेब शो से डिजिटल डेब्यू करेंगी। इस थ्रिलर वेब शो को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जायेगा.

अजय देवगन (Ajay Devgn)

Ajay Devgn will make his OTT debut in 2022

 बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है. वही अब अजय देवगन जल्द ही 2022 में ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाले है. अजय डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले है. ये वेब सीरीज लूथर नाम की इंग्लिश सीरीज का हिंदी रीमेक है.

अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)

Aparshakti Khurana make his OTT debut in 2022

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अपारशक्ति खुराना भी इस साल ओटीटी डेब्यू करने वाले है.  अपारशक्ति खुराना विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज से डेब्यू करेंगे जिसका नाम होगा ‘साल 1947 से 1989 तक’.

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

Sonakshi Sinha make her OTT debut in 2022

ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अमेजन प्राइम की ‘फॉलन’ वेब सीरीज से 2022 में ओटीटी की दुनिया में भी प्रवेश करने वाली है.  इसके अलावा उनके पास एक और वेब सीरीज है जिसका नाम अभी तय नहीं है.

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

Shahid Kapoor make his OTT debut in 2022

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इसी साल डायरेक्टर्स राज और डीके की जोड़ी के साथ ओटीटी में अपना डेब्यू करने वाले है. हालाँकि अभी उनकी वेबस्टोरी का नाम और उसी जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आयी है.

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur)

Aditya Roy Kapur make his OTT debut in 2022

बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर ‘द नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक से अपना ओटीटी डेब्यू करेंगे। सूत्रों की माने तो आदित्य रॉय कपूर इस सीरीज में टॉम हिडलेस्टन की भूमिका निभाएंगे।

Akansha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

3 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

3 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

3 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 घंटे ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago