ए आर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान की हुई सगाई

Khatija RahmanKhatija Rahman

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है वही अब मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान ने भी सगाई कर ली है. खतीजा रहमान ने अपनी मंगनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ये खुशखबरी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है.

AR Rahman’s daughter Khatija gets engaged

खतीजा की सगाई रियासद्दीन शेख मोहम्मद से हुई है.  खतीजा रहमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जो उनकी सगाई की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए खतीजा रहमान ने लिखा – अल्लाह के करम से, मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने रियासद्दीन शेख मोहम्मद से मंगनी कर ली है जो एक उभरते हुए उद्योगपति और ऑडियो इंजीनियर हैं।’’ खतीजा की पोस्ट पर फैन्स और फ्रेंड्स उन्हें कमेंट कर ढ़ेरों बधाइयां दे रहे है.

आपको बता दे कि यह सगाई 29 दिसंबर को खतीजा के जन्मदिन के अवसर पर परिवार के लोगों की उपस्थिति में हुई है. खतीजा खुद भी सिंगर हैं उन्होंने पिछले साल रिलीज 2021 में कृति सेनन की फिल्म मिमी के एक गाने में अपनी आवाज दी थी. इस फिल्म में ए आर रहमान ने ही म्यूजिक दिया था. वही खतीजा रहमान ने हाल ही में पिता के साथ एक कंसर्ट में भी परफॉर्म किया था.

Related posts