एआर रहमान की बेटी खतीजा ने मंगेतर संग पढ़ा निकाह, तस्वीरें हुए वायरल

AR Rahman's daughter KhatijaAR Rahman's daughter Khatija

बॉलीवुड से लेकर टेलीविज़न तक शादियों का सीजन चल रहा है. हाल ही में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंधे है वही अब इस लिस्ट में मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बड़ी बेटी खतीजा रहमान का नाम भी जुड़ गया है. मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा ने अपने मंगेतर के साथ निकाह पढ़ लिया है. निकाह की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है.

AR Rahman’s daughter Khatija gets married to Riyasdeen Shaik Mohamed

मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बेटी खतीजा रहमान ने अपने मंगेतर रियासदीन शेख मोहम्मद संग निकाह कर लिया है. निकाह के बाद की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आयी है. खतीजा की शादी से आई ये फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं वही फैंस भी कपल को नए जीवन की ढेरों बधाई दे रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर संगीतकार ए आर रहमान ने बेटी की शादी से फैमिली फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. इस तस्वीर में न्यूली वेड कपल खतीजा और रियासदीन के साथ पिता ए आर रहमान, मां सायरा बानो, भाई ए आर अमीन और बहन रहीमा रहमान नज़र आ रहे है. तस्वीर शेयर कर रहमान ने लिखा:  ‘दुआ है कि खुदा इस जोड़ी को आशीर्वाद दे. आप सभी को बधाई और प्यार के लिए एडवांस में शुक्रिया.’

Khatija Rahman and Riyasdeen Shaik Mohamed

वही खतीजा ने भी अपने सोशल मीडिया पर शौहर के साथ तस्वीर शेयर की है तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा: मेरे जीवन में सबसे प्रतीक्षित दिन. आपको बता दें कि 29 दिसंबर को खतीजा के जन्मदिन के अवसर पर परिवार के लोगों की उपस्थिति में कपल ने सगाई की थी. वही खतीजा रहमान ने खुद अपनी मंगनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी.

खतीजा खुद भी सिंगर हैं उन्होंने साल 2021 में रिलीज कृति सेनन की फिल्म मिमी के एक गाने में अपनी आवाज दी थी. इस फिल्म में ए आर रहमान ने ही म्यूजिक दिया था. वही खतीजा रहमान ने हाल ही में पिता के साथ एक कंसर्ट में भी परफॉर्म किया था. वही रियासदीन शेख मोहम्मद विज्किड ऑडियो इंजीनियर और एक बिजनेस मैन हैं।

Related posts