अर्जुन बिजलानी ने कश्मीर की वादियों मे पत्नी संग बेटे का छठा जन्मदिन मनाया

Arjun BijlaniArjun Bijlani

टीवी के जाने माने एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों अपनी फैमिली के साथ कश्मीर की वादियों मे वेकेशन खूब एंजॉय कर रहे हैं, साथ ही अपने वेकेशन की पिक्चर फैन्स के साथ लगातर शेयर कर रहे हैं. जिसे फैन्स खूब पसन्द कर रहे हैं.

Arjun Bijlani enjoying with son and wife in Kashmir Valley

अर्जुन बिजलानी अपनी पत्नी और बेटे संग गुलमर्ग मे मस्ती कर रहे हैं साथ ही यहां अर्जुन ने अपने बेटे अयान का छठा जन्मदिन भी मनाया. बेटे को जन्मदिन विश करते हुए कैप्शन लिखा: जब तुम आये थे तब मैं खुद एक बच्चा था। लेकिन तुम्हारे साथ बड़े होना का एक अलग मजा है। मुझे तुमसे बहुत प्यार है। आपको एक बहुत ही खुशी जन्मदिन मेरी जीवन की बधाई। तुम मुझे पूरा करते हो अयान। फैंस अर्जुन के इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और उनके बेटे को जन्मदिन की खूब बधाईयां भी दे रहे हैं. 

Arjun Bijlani celebrates sixth birthday of son with wife in Gulmarg

साथ ही अर्जुन की वाइफ नेहा स्वामी ने भी बेटे के बर्थडे पर वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो अपनी फैमिली के साथ शिकारा की राइड लेती हुई नजर आ रही हैं। पिक शेयर कर नेहा ने कैप्शन ने लिखा:“हैप्पी 6 बर्थडे मेरे बेबी अयान…आप सच में हमारे दिन बहुत सारी मस्ती और प्यार से भर देते हो। मैं आशा करती हूं कि आपका स्पेशल डे आपके जितना खूबसूरत हो…आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं माय डार्लिंग।”

Neha Swami shared pic on son’s sixth birthday

वही इस से पहले अर्जुन ने बेटे के साथ शिकारा पर मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। वीडिओ शेयर कर अर्जुन ने लिखा: “प्री बर्थडे सेलिब्रेशन…लव यू अयान…विश्वास नहीं होता कि आप 6 साल के होने वाले हो…गुलमर्ग जल्दी जाऊंगा….यार इतनी बार गोवा गया….लेकिन ये धरती पर जन्नत है…अपने ब्यूटीफुल देश में एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।”


अर्जुन ने अपने बेटे और वाइफ के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है. अर्जुन और उनका परिवार बर्फ में जमकर मजे करते नजर आए. फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

अर्जुन बिजलानी नागिन , मोहे रंग दे, कार्तिका, बॉक्स क्रिकेट लीग, काली – एक पुर्नविवाह, जो बीवी से करे प्यार और परदेस में है मेरा दिल आदि जैसे कई मशहूर सीरियल्स में काम कर चुके हैं. 

Related posts