मलाइका अरोड़ा से पहले इन एक्ट्रेस को डेट कर चुके अर्जुन कपूर

Arjun kapoor affairsArjun kapoor affairs

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानि 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे है। पिछले कुछ समय से अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे है. अर्जुन इस समय 48 वर्षीय एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है. मलाइका से पहले भी अर्जुन कई एक्ट्रेस को दिल दे बैठे है तो आइये आज जानते है अर्जुन कपूर के किन एक्ट्रेस के साथ रहे अफेयर।  

अर्पिता खान (Arpita Khan)

Arjun Kapoor has dated Arpita Khan

सबसे पहले अर्जुन कपूर का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान से जुड़ा था. अर्जुन कपूर अर्पिता के प्यार में पागल थे.  अर्जुन ने 18 साल की उम्र में अर्पिता को डेट करना शुरू किया था. वही अर्जुन और अर्पिता का ये सीरियस रिलेशन सिर्फ 2 सालों तक ही चल पाया था. अर्पिता ने अचानक से अर्जुन से ब्रेकअप कर लिया था.

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

Arjun Kapoor has dated Sonakshi Sinha

अर्जुन कपूर  और सोनाक्षी सिन्हा की डेटिंग की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी. अर्जुन और सोनाक्षी को फिल्म तेवर में साथ देखा गया था खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आये थे. हालाँकि कभी कपल ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर बात नहीं की.

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

Arjun Kapoor has dated Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है. परिणीति और अर्जुन एक साथ फिल्म इश्कजादे में नज़र आये थे. फिल्म में इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. वही खबरों के अनुसार इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच काफी नज़दीकियां बढ़ी थी. वही कहा जाता है कि दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था लेकिन कुछ समय बाद इनका ब्रेकअप हो गया.

Related posts