आर्यन खान से जान्हवी कपूर तक हैलोवीन पार्टी में शामिल हुए ये सितारे, देखें हैलोवीन लुक्स

Halloween partyHalloween party

दिवाली के बाद अब दुनियाभर में हैलोवीन का जश्न मनाया जा रहा है. वही बॉलीवुड भी इसे सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं रहा. बॉलीवुड सेलेब्स ने हाल ही में एक्टिविस्ट ओरहान अवात्रामणि की हैलोवीन पार्टी में शिरकत की थी. ओरहान कई स्टारकिड्स के बेहद खास दोस्त हैं ऐसे में कई स्टारकिड्स इस हैलोवीन पार्टी में नज़र आये जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.  

Aryan Khan’s Halloween party look

इस हैलोवीन पार्टी में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने सबका दिन अपनी ओर खिंचा. पार्टी के लिए आर्यन ऑल ब्लैक पार्टी लुक में नजर आए। वही उन्होंने अपनी आंखों में काजल लगाया हुआ था. उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है.

Sara Ali Khan’s Halloween party look

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक्टिविस्ट ओरहान की सबसे अच्छी दोस्त हैं। ऐसे में सारा इस पार्टी में ब्लैक लेदर मीनी स्कर्ट और सिल्वर डीप नेक टॉप में बेहद हॉट लुक में नज़र आयी. इसी के साथ सारा ने अपने ड्रामेटिक मेकअप और खुले बालों के साथ लुक को पूरा किया था.

Ananya Panday’s Halloween party look

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी इस पार्टी में पहुंची थी. हैलोवीन पार्टी में अनन्या करीना कपूर के काफी पॉपुलर लुक में पहुंची थी. अनन्या ने ‘कभी खुशी कभी गम’ में करीना कपूर की पिंक क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट जैसी ड्रेस पहनी थी, जिसमे वो काफी खूबसूरत लग रही थी.

Janhvi Kapoor’s Halloween party look

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी हैलोवीन पार्टी में नजर आईं। पार्टी में जाह्नवी ब्लैक वन पीस बॉडीकॉन ड्रेस पहने पहुंची थीं. इसके साथ ही उन्होंने डार्क लिप शेड और खुले बालों के साथ अपने हैलोवीन लुक को पूरा किया।

Navya Nanda’s Halloween party look

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। पार्टी में नव्या अलादीन की राजकुमारी जैस्मीन के लुक में आई थी. नव्या ने लाइट ब्लू कलर का आउटफिट पहना था जिसके साथ उन्होंने टियारा पहना था इस लुक में वो काफी खूबसूरत लग रही थी.

Shanaya Kapoor’s Halloween party look

स्टारकिड शनाया कपूर ने भी इस पार्टी में चार चांद लगाए। शनाया पार्टी में फ्लोरल प्रिंट की बार्बी फ्रॉक पहने, हाथों में सैटिन ग्लव्स और बालों का बन बनाये हुए नज़र आयी थी. इस लुक में वह डॉल की तरह बेहद प्यारी लग रही थीं।

Related posts