दीपिका पादुकोण से पहले इन एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका रणवीर सिंह का नाम 

Ranveer SinghRanveer Singh

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह आज यानी 6 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। रणवीर सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। वही इंडस्ट्री में काम करते हुए रणवीर का नाम कई एक्ट्रेस से जुड़ चुका है। तो आइए आज जानते है रणवीर सिंह का नाम किन किन एक्ट्रेस के साथ जुड़ा।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Ranveer Singh had affairs with Anushka Sharma

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा है। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह को फिल्म बैंड बाजा बारात में एक साथ देखा गया था ये फिल्म रणवीर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी, फिल्म के दौरान ही दोनों का अफेयर चर्चा में आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था लेकिन दोनों ने कभी इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नही किया था।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

Ranveer Singh had affair with Sonakshi Sinha

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से अलग होने के बाद रणवीर का नाम एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ जुड़ा था। दोनों ने साथ फिल्म लुटेरा में काम किया था जिसके बाद से दोनों के डेटिंग की खबरे आने लगी थी. वही खबरों की माने तो दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था लेकिन ये रिश्ता भी खत्म हो गया था। हालांकि कभी रणवीर और सोनाक्षी ने ये बात पब्लिकली कबूल नहीं की थी। 

अहाना देओल (Ahana Deol)

Ranveer Singh had affair with Ahana Deol

इस लिस्ट में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल का नाम भी शामिल है। रिर्पोट के अनुसार अहाना ने कथित तौर पर रणवीर सिंह को कुछ समय के लिए डेट किया था। वही खबरों के अनुसार अहाना ने आदित्य रॉय कपूर के लिए रणवीर को छोड़ दिया था। 

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)

Ranveer Singh had affair with Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह के अफेयर भी काफी चर्चा में थे। रणवीर और परिणीति एक साथ ‘किल दिल’ और ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ फिल्म में नजर आए थे। रिर्पोट के अनुसार फिल्मों में काम करने के दौरान दोनों कथित तौर पर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे लेकिन दोनों ने कभी इस बात का इजहार नहीं किया।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Ranveer Singh married to Deepika Padukone

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में साथ देखा गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। वही काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने 20 नवंबर 2018 को इटली में शादी कर ली थी।

Related posts