रुबीना दिलैक राहुल वैद्य से पहले बिग बॉस में अब तक इन लड़ाइयों ने खूब बटोरी सुर्खियां

Bigg BossBigg Boss

2006 में शुरू हुआ टेलीविज़न का रियलिटी शो बिग बॉस दर्शको का खूब मनोरंजन करता है. ये शो अपने पहले सीजन से लेकर 13वें सीजन तक भारतीय टेलीविजन पर हिट रहा है फ़िलहाल इस शो का 14वां सीजन चल रहा है इस सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे है. बिग बॉस शो में कभी कंटस्टेंट के बीच प्यार और दोस्ती होती है तो कभी लड़ाई झगडे। ये शो कंटस्टेंट के बीच लड़ाइयों को लेकर भी काफी फेमस रहता है. तो आइये हम आज आपको बिग बॉस की टॉप लड़ाइयों के बारे में बताते है.

रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य (Rubina Dilaik and Rahul Vaidya)

Rubina Dilaik and Rahul Vaidya fight got huge limelight

बिग बॉस सीजन 14 में काई बार लड़ाई देखने को मिली है जिसमे से रुबीना और राहुल की लड़ाई काफी चर्चा में रही. टास्क के दौरान राहुल वैद्य अभिनव और रुबीना के रिश्ते को लेकर भी निशाना साधते हैं जिस वजह से रुबीना भड़क जाती हैं और राहुल को मुँह तोड़ जवाब देती है. राहुल और रुबीना के बीच तकरार शुरू हो जाती, दोनों के बीच लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि हाथापाई की नौबत तक आ गई थी. इस सीजन की शुरुआत से ही देखा गया की राहुल और रुबीना के बीच हमेशा कुछ न कुछ लड़ाई होती ही रहती है.

मदुरीमा तुल्ली और विशाल आदित्य सिंह (Madhurima Tuli and Vishal Aditya Singh)

Madhurima Tuli and Vishal Aditya Singh fight got huge limelight

सीजन 13 में मदुरीमा और विशाल की लड़ाई ने शो के होस्ट सलमान खान का भी पारा हाई कर दिया था. शो में दोनों के बीच भयानक फाइट हुई थी जिसमें विशाल ने मधुरिमा के ऊपर पानी फेंक दिया था और मधुरिमा ने उन्हें फ्राइंग पैन से मारा था। बिग बॉस में फिजिकल फाइट की कोई जगह नहीं है इसलिए फ्राइंग पैन से मरने की वजह से मदुरिमा को शो से बाहर कर दिया गया था.

श्रीसंत और करणवीर बोहरा (S. Sreesanth and Karanvir Bohra)

S. Sreesanth and Karanvir Bohra fight got huge limelight

बिग बॉस सीजन 12 में श्रीसंत का गुस्सा काफी देखने को मिला जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में रहे, शो में श्रीसंत की हर दूसरे कंटेस्टेंट्स संग लड़ाई हुई थी. लेकिन करणवीर बोहरा के साथ हुई लड़ाई काफी चर्चा में रही. श्रीसंत ने लड़ाई में कई बार फिजिकल होने की भी कोशिश की थी करणवीर संग लड़ाई में श्रीसंत ने उनकी ओर इशारा कर थूका, धक्का मुक्की और गाली गलौच भी की थी.

शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता (Shilpa Shinde and Vikas Gupta)

Shilpa Shinde and Vikas Gupta fight got huge limelight

बिग बॉस के सीजन 11 में शिल्पा और विकास दोनों को शो के शुरूआत से ही लड़ते देखा गया था. शो में शिल्पा शिंदे ने विकास को काफी टॉर्चर किया था जिस वजह से सोशल मीडिया पर शिल्पा काफी ट्रोल भी हुई शिल्पा ने विकास को इतना परेशां किया था की कई बार विकास को रोता हुआ भी देखा गया. शो में दोनों के बीच लड़ाई में कई बार धक्का मुक्की भी देखी गयी।

कुशाल टंडन और वीजे एंडी (Kushal Tandon and VJ Andy)

Kushal Tandon and VJ Andy fight got huge limelight

बिग बॉस के सीजन 7 में कुशाल टंडन और एंडी की लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थी क्योंकि ये एक फिजिकल लड़ाई थी. एक टास्क के दौरान एंडी को घर के सदस्यों को परेशान करना था और सदस्यों को उन्हें अनदेखा करना था. हालांकि, टास्क के दौरान एंडी बहुत व्यक्तिगत हो गए और उन्होंने गौहर खान पर बुरे कमेंट किए थे जिस वजह से कुशाल ने अपना आपा खो दिया था और उन्होंने एंडी को पीट दिया था. इस वजह से कुशाल को घर से निकाल दिया गया था.

डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी (Dolly Bindra and Manoj Tiwari)

Dolly Bindra and Manoj Tiwari fight got huge limelight

बिग बॉस के सीजन 4 में डॉली बिंद्रा की घर के हर सदस्य से लड़ाई हुई थी लेकिन डॉली और भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार मनोज तिवारी के बीच अंडो को लेकर हुई लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. इस लड़ाई में दोनों ने एक-दूसरे पर कई भद्दे कमेंट भी किए थे. साथ ही डॉली ने श्वेता तिवारी, वीना मलिक और अश्मित पटेल के संग भी लड़ाई की थी.

Related posts