Entertainment News

शाहरुख-काजोल से लेकर गोविंदा-रविना तक इन स्टार्स की जोडियों को माना जाता है आइकोनिक जोड़ी

यूं तो बॉलीवुड में कई फिल्में रिजील होती है, जिनके लीड रोल एक्टर और लीड रोल एक्ट्रेस के बीच की केमेस्ट्री देखते ही बनती है। और कुछ की केमिस्ट्री खराब लगती है। कई ऐसी फिल्में है जो सिर्फ एक्टर और उनकी को स्टार के बीच की जबरदस्त केमेस्ट्री से चली है। और लोग बार बार इन जोड़ियों को रुपहले पर्दे पर देखना पसंद करते है। तो आइए जानते है बॉलीवुड की इन आइकोनीक जोड़ियों और उनके बीच की जबरदस्त केमेस्ट्री के बारे में।

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण

शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भले ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस है लेकिन आपको बता दें दीपिका को बॉलीवुड में ब्रेक किंग खान की सुपरहिट फिल्म ओम शांति ओम से ही मिला। दीपिका इस फिल्म से रातों रात स्टार बन गई।शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी जिन फिल्मों में नजर आई हैं उनकी कमाई काफी अच्छी रही है। और वो फिल्में सुपर हिट ही हुई हैं।इन दोनों की जोड़ी को खूब पसद किया जाता है। हाल ही में रीलीज हुई है, फिल्म पठान में इनकी सुपरहिट केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।इसके अलावा भी इन लोगों ने चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और ओम शांति ओम जैसी सुपरहिट फिल्में दी है।

सनी देओल-अमीषा पटेल

सनी देओल-अमीषा पटेल

बॉलीवुड के एंग्री मैन सनी देओल जिनके एक्शन का हर कोई कायल है।सनी और अमीषा पटेल की जोड़ी आईकोनिक जोडी मानी जाती है। इन्होंने फिल्म ‘गदर’ में काम किया था। इस फिल्म की कमाई ने लोगों को हैरान कर दिया था। अब दोनों की जोड़ी ‘गदर 2’ में नजर आने वाली है। अब देखना यह होगा की इनकी जोड़ी क्या गदर 2 में गदर मचाएगी।

सलमान खान-कटरीना कैफ

सलमान खान-कटरीना कैफ

दबंग खान यानी की हम सबके चहेते भाईजान सलमान खान ने तो वैसे तो कई स्टार की लाइफ बनाई है,उनको इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है उन्हीं में से है सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ। सलमान और कैट की जोड़ी को फिल्मों में काफी प्यार मिलता है। इन दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही है। सलमान खान और कटरीना कैफ ने ‘पार्टनर’, ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी की फिल्में और ‘भारत’ जैसी मूवीज में काम किया है।

शाहरुख खान-काजोल

शाहरुख खान-काजोल

शाहरुख को यूं ही इंडस्ट्री का बादशाह नहीं कहा जाता है। रोमांस हो या एक्शन शाहरुख हर रोल में फिट है। वैसे तो शाहरुख की जोड़ी कई एक्ट्रेस के साथ जमती है।लेकिन उनकी जोड़ी उनकी बेस्ट फ्रैंड काजोल के साथ खूब जमती है।इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है।ये दोनों 90s की सुपरहिट जोड़ी है। इन दोनों ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले’ जैसी फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को काफी प्यार मिला है।

अजय देवगन-तब्बू

अजय देवगन-तब्बू

बॉलीवुड के सिंघम और उनकी बचपन की बेस्ट फ्रैंड तब्बू की जोड़ी 90s से ही सुपरहिट है। इन दोनों की जोड़ी ने 90s से लेकर अभी तक धूम मचाई है।अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी को फिल्मों में खूब पसंद किया जाता है। अजय देवगन और तब्बू ने फिल्मों में प्रेमी-प्रेमिका के अलावा भी रोल किए हैं। इन दोनों की जोड़ी 8 फिल्मों में नजर आ चुकी है। और दोनों फिल्म ‘भोला’ करने वाले हैं

गोविंदा-करिश्मा कपूर

गोविंदा-करिश्मा कपूर

80s और 90s की सुपर हीरो गोविंदा और कपूर खानदान की पहली फीमेल सुपर स्टार करिश्मा कपूर की जोड़ी भी रुपहले पर्दे पर सुपरहिट रही।इन लोगों ने कई ब्लॉकबास्टर फिल्में दी है।इनकी जोड़ी लोगों के दिलों पर जमकर राज किया है। गोविंदा और करिश्मा कपूर के फिल्म में एक साथ आ जाने से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। राजा बाबू जैसी कई फिल्में है जो लोगों के दिलों में छाई हुई है।

गोविंदा-रविना टंडन

गोविंदा-रविना टंडन

गोविंदा एवरग्रीन सुपर स्टार है। इन्हें सुपरहिट फिल्मों का बादशाह कहा जाता है।इनकी कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ी जमी है, जिनमें से एक है रवीना टंडन।इन दोनों की जोड़ी को लोगों खूब पसन्द किया और साथ ही इनके फिल्मों के सॉन्ग को लोगों को भी लोगों ने खूब पसंद किया है। आज भी किसी भी फंक्शन में इनके सॉन्ग बजाए जाते है,लोग इनके डांस की स्टेप करते है। इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है।

अक्षय कुमार-कटरीना कैफ

अक्षय कुमार-कटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने कई फिल्मों में काम किया है और लोगो ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ ने ‘वेलकम’, ‘सूर्यवंशी’, ‘सिंह इंज किंग’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया है

शहीद कपूर-करीना कपूर

शहीद कपूर-करीना कपूर

शहीद को चॉकलेटी ब्वॉय कहा जाता है,इनकी कई फिल्में सुपरहिट रही है।वैसे इनकी जोड़ी तो हर एक्ट्रेस के साथ जमती है लेकिन इनकी एक्स लवर करीना कपूर के साथ इनकी केमेस्ट्री लोगों को रील लाइफ और रियल लाइफ दोनो में पसंद आती है। भले ही इनका ब्रेक अप जब भी मेट हो गया हो लेकिन आज भी लोग इनकी केमेस्ट्री को मिस करते है।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago