प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी में बॉलीवुड सितारों ने लगाए चार चाँद

Priyank Sharma Shaza MoraniPriyank Sharma Shaza Morani

बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी और टूटू शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने गुरुवार यानि 4 फरवरी को मशहूर प्रोड्यूसर करीम मोरानी की छोटी बेटी शजा मोरानी के साथ शादी की. दोनों ने पिछले साल 9 दिसंबर को मैरिज रजिस्टार ऑफिस में शादी का आवेदन दिया था. अब दोनों की 4 फरवरी को धूमधाम से मुंबई में शादी संपन्न हुई. वही उनके खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने चार चाँद लगाए.

These celebs appeared in Priyaank Sharma and Shaza Morani’s wedding

प्रियांक शर्मा की शादी में बॉलीवुड के कई सितारें नज़र आए थे. इस वेडिंग सेरेमनी में श्रद्धा कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा संग नज़र आई बतादे कि प्रियांक श्रद्धा कपूर के कजिन ब्रदर है. साथ ही एक्टर अनिल कपूर अपनी पत्नी सुनीता कपूर संग पहुचें। वही एक्टर निखिल द्विवेदी और उनकी पत्नी गौरी पंडित भी प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी में पहुंचे। इसके साथ ही सनी देओल, शक्ति कपूर, जूही चावला, भाग्यश्री और पूनम ढिल्लों सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस शादी में शिरकत की.

प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी एक दूसरे को लगभग 10 साल से जानते हैं और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए. वही शादी से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी जिस में प्रियांक अपनी माँ पद्मिनी के साथ डांस करते नज़र आए. प्रियांक शर्मा ने शादी में कुर्ता पजामा पहन रखा थाl इसके अलावा उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल भी पहन रखी थी, प्रियांक काफी खुश दिख रहे थे.वही शाज़ा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी.

Priyaank Sharma and Shaza Morani’s wedding

वही करीम मोरीनी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था, प्रियांक शर्मा बहुत ही प्यार करने वाला और देखभाल करने वाला लड़का है। इसके अलावा वह बहुत अच्छे परिवार से आता है। ‘पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके पति टूटू शर्मा बहुत अच्छे इंसान हैं.’

प्रियांक शर्मा ने साल 2013 में फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ से बॉलिवुड डेब्यू किया था। वह साल 2020 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ में भी नजर आए थे. शजा मोरानी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर ‘ऑलवेज कभी कभी’ और ‘हैपी न्यू इयर’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

Related posts