Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 05 फरवरी 2021

शाजा मोरानी संग शादी के बंधन में बंधे पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा

एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और टूट शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी संग सात फेरे लिए. पिछले साल 9 दिसंबर, 2020 में दोनों ने शादी की एप्लीकेशन मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दी थी। वही कल यानी 4 फरवरी को दोनों ने मुंबई मे सात फेरे लिए.

निक जोनस का वर्कआउट देख रणवीर सिंह बोले ‘ओह जीजू डोले शोले

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भले ही अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर हों, लेकिन वो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बड़ा मज़ेदार कमेंट कर कहा: ‘ओहो जीजू.. डोले शोले’। इसपर देसी गर्ल ने रिप्लाई कर कहा: ‘LOL’.

सोनक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों को देख हैरान हुए फैंस

एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा भले ही फिल्मों से थोड़ा दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर मिरर वर्क टॉप और ब्लैक कलर की स्कर्ट पहने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनाक्षी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

करीना कपूर खान की प्रेग्नेंसी के नौ महीने हुए पूरे, वायरल हो रहा यह वीडियो

करीना कपूर खान इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है, करीना की प्रेग्नेंसी के नौ महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने अपने फैंस के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया जो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. करीना ने इस वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 9 महीने पूरे हुए और मैं काफी स्वस्थ महसूस कर रही हूं। 
 

प्रभास की फिल्म ‘सलार’ के क्रू मेंबर्स की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट

प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर मुंबई में कुछ समय पहले आग लग गई थी तो वही अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सलार’ के क्रू मेंबर्स की कार का तेलंगाना के गोदावरीखानी में रोड एक्सीडेंट हो गया हैl इसके चलते उन्हें चोटें भी आई हैl इसके बाद उन्हें तुरंत तेलंगाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago