Today Bollywood update; रश्मिका मंदाना करेंगी तेलुगु स्टार के साथ फिल्म से लेकर समांथा का ग्लैमरस अवतार तक खास

Bollywood updateBollywood update

रश्मिका मंदाना ने नितिन के साथ मिलाया हाथ

रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म के लिए तेलुगु स्टार नितिन के साथ करेंगी

अदाकारा रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म के लिए तेलुगु स्टार नितिन के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला करने वाले हैं। दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले ये तीनों सितारे मिलकर भीष्म जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। अब तीनों एक बार फिर अपनी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला रहे हैं।

सोनू निगम के पिता के घर चोरी हुई

सोनू निगम के पिता अगम निगम के घर 72 लाख रुपये की चोरी

सिंगर सोनू निगम के पिता अगम निगम के घर 72 लाख रुपये की चोरी हो गई है, जिसका आरोप पूर्व ड्राइवर पर लगा है। ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फिल्म भीड़ से हटाई गई पीएम की आवाज

फिल्म भीड़ से हटी पीएम मोदी की आवाज

फिल्म ‘भीड़’ के ट्रेलर पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद ट्रेलर को यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया था। बाद में जब ‘भीड़’ का ट्रेलर री-रिलीज किया गया तो फिल्म से पीएम मोदी की आवाज को हटा दिया गया था।

सामंथा रुथ प्रभु ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

सामंथा ने दिखाया ग्लैमरस अवतार

अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु शाकुंतलम की रिलीज से पहले ही फैंस को अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से ट्रीट करती नजर आई हैं। जिसमें एक्ट्रेस ने एक बेहद प्यारी टूपीस ड्रेस पहनी थी। 

दासरा के प्रमोशन में बिजी कीर्ति सुरेश

कीर्थि सुरेश अपनी फिल्म दासरा के प्रमोशन में बिजी हैं

साउथ फिल्म एक्ट्रेस कीर्थि सुरेश इन दिनों अपनी फिल्म दासरा के प्रमोशन में बिजी हैं। जहां हाल ही में अदाकारा फिल्म के लीड स्टार नानी के साथ प्रमोशन पर पहुंची। यहां एक्ट्रेस ने एक सांस में ड्रिंक पी। जिसे देख लोग दंग रह गए।

Related posts