कैटरीना कैफ और वीणा कपूर से लेकर आलिया भट्ट और नीतू कपूर तक कैसा हैं इन सेलीब्रिटी सास बहू का रिश्ता

Celebrity daughter in law and mother in lawCelebrity daughter in law and mother in law

सास बहू का रिश्ता हमेशा से ही खट्टा मीठा माना जाता है। कहते हैं दुनियां का हर रिश्ता सुधार सकता है लेकिन ये रिश्ता कभी नहीं सुधर सकता है। हमारी टीवी या पुरानी फिल्मों में भी सास-बहू के रिश्ते को बेहद अलग बताया गया है।दोनों की आपस में एक-दूसरे से कभी नहीं जमती है। अक्सर सास या बहू में से किसी एक को विलेन के रूप में ही दिखाया जाता है, लेकीन समय के साथ ये रिश्ता भी चेंज हो रहा है अब सास विलेन नहीं बेस्ट फ्रैंड बन रही है फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी बहुओं हैं जो अपनी सास के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती है।आइए आपको बताते हैं ऐसी सास बहू की जोड़ियों के बारे में

कैटरीना कैफ और वीणा कौशल

कैटरीना कैफ और वीणा कौशल का अनमोल रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी सास वीना कौशल के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।वीना कौशल कैट को अपनी बेटी की तरह मानती है।एक इंटरव्यू में कैटरीना ने सासू मां वीणा की तारीफ करते हुए कहा था की उनकी सास बहुत अच्छी हैं वो काफी समझदार है।

प्रियंका चोपड़ा और डेनिस जोनस

प्रियंका चोपड़ा और उनकी सास के खास हैं रिश्ते

प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस किसी भी मामले में उनसे कम नहीं हैं। दोनों के बीच बहुत अच्छी बॉडिंग देखने को मिलती है, इतना ही नहीं अक्सर प्रियंका और उनकी सासू मॉम पार्टी या फंक्शन में साथ नजर आती हैं। माना जाता है कि प्रियंका और डेनिस की सोच काफी हद तक एक जैसी है, यही कारण है कि दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग है।

दीपिका पादुकोण और अंजू सिंह

दीपिका पादुकोण और अंजू सिंह का अनमोल रिश्ता

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की मां अजू सिंह दोनों ही काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि ‘वो बिल्कुल मेरे दोस्त जैसी हैं’। अंजू और दीपिका दोनों ही एक दूसरे के साथ मां-बेटी जैसा बॉन्ड रखती हैं। साल 2021 में अंजू के जन्मदिन पर रणवीर और दीपिका जश्न मनाते नजर आए थे, जिसे देखकर लगता है कि दोनों बीच के अच्छे रिश्ते हैं

सोनम कपूर और प्रिय आहुजा

सोनम कपूर और प्रिया आहुजा का प्यारा रिश्ता

प्रिया फिल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं, मगर इसके बावजूद भी वो सोनम कपूर के काम को समझती हैं। इसके अलावा समय-समय पर उनके काम की तारीफ भी किया करती हैं। वैसे तो सोनम और प्रिया साथ में ज्यादा स्पॉट नहीं की जाती हैं, मगर इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे की तारीफ करती नजर आती हैं। सोनम अपनी सास को मां ही मानती है।

अनुष्का शर्मा ओर सरोज कोहली

अनुष्का शर्मा ओर सरोज कोहली का रिश्ता है खास

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी मां से बेहद करीब हैं, यही कारण अनुष्का शर्मा भी अपनी सासू मां सरोज के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। मदर्स डे के मौके पर अनुष्का अपनी मां के साथ-साथ अपनी सासू मां को भी जरूर याद करती हैं। वैसे तो विराट मुंबई में शिफ्ट हो गए हैं, मगर समय-समय पर वो अनुष्का के साथ अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं। इतना ही विराट भी अपने सास ससुर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आते हैं

मीरा राजपूत और नीलिमा अजीम

मीरा कपूर और नीलिमा अजीम की केमिस्ट्री

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बच्चों की परवरिश की टिप्स अपनी मां और सासू मां से लिया करती हैं। बता दें कि मीरा राजपूत और नीलिमा अजीम दोनों आपस में काफी करीब हैं। मीरा अक्सर अपनी सासू मां के साथ फोटो साझा करती हैं, वहीं नीलिमा भी मीरा बेटी से कम नहीं मानती हैं।

शिल्पा शेट्टी और उषा रानी कुंद्रा

शिल्पा शेट्टी और उषा रानी कुंद्रा की अच्छी बॉन्डिंग

शिल्पा शेट्टी और उषा रानी कुंद्रा दोनों के बीच बहुत अच्छा बॉन्ड देखने को मिलता है। अक्सर शिल्पा अपनी सासू मां के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया करती हैं। दोनों एक दूसरे से काई बातें साझा किया करती हैं। इतना ही अपनी सासू मां के जन्म दिन पर शिल्पा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दोनों साथ में डांस करती नजर आईं थीं।

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर खान

करीना कपूर और शर्मिला टैगोर हैं एक दूसरे की बेस्ट फ्रेंड वाली सास बहु

वेटरेन एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर और उनकी बहू करीना के कपूर के बीच बहुत ही स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग है। करीना कपूर की सास शर्मिला टैगोर बिल्कुल भी उन्हें अपने से अलग नहीं मानतीं बल्कि उन्हें बेटी की तरह ट्रीट करती हैं। करीना ने अपने इस रिश्ते को लेकर एक बार कहा था, जब मैं अपने परिवार के साथ होती हूं मुझे बेटी की तरह मान दिया जाता है। शर्मिला जी और मैं ट्रेडिशनल सास बहू की तरह नहीं हैं। हम दोनों एक दूसरे से साथ बेहद सहज रहते हैं।

जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

जया बच्चन ने बताया ऐश्वर्या को परफेक्ट बहु

मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार की बहू हैं। वो भी अपनी सास जया बच्चन के बेहद करीब हैं। जया बच्चन कई बार सार्वजनिक तौर पर ये कह भी चुकी हैं कि ऐश्वर्या ठीक वैसी ही हैं जैसी बहू बच्चन परिवार चाहता था। ऐश्वर्या भी अपनी सास की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

आलिया भट्ट और नीतू कपूर

आलिया और नीतू कपूर की अच्छी है बॉन्डिंग

यह कहना गलत नहीं होगा कि आलिया अब पूरी तरह से कपूर खानदान का हिस्सा बन चुकी है। आपको बता दें आलिया अपनी सास के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रखती हैं।आलिया और नीतू कपूर बेस्ट फ्रैंड जैसी है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है।

Related posts