Entertainment News

कारण जौहर से लेकर ईशा अंबानी तक, इन सेलिब्रिटीज के हैं जुड़वा बच्चें

कहते है बच्चे भगवान का रूप होते है, दुनियां में अगर किसी के साथ आपका खुबसूरत रिश्ता होता है तो वो होता है बच्चों के साथ। कहते है बच्चे पति पत्नी दोनों के रिश्ते को जिम्मेदारी का अहसास दिलाते है। पैरेंट्स बनकर कोई भी व्यक्ति अधिक जिम्मेदार हो जाता है। एक बच्चे के आने के इंतेजार में सारा परिवार को रहता है लेकिन खुशी और चार गुना तब बड़ जाती है जब भगवान एक नहीं 2 बच्चें एक साथ दे देते है। और इस खुशी से अछूते हमारे बॉलीवुड सेलीब्रिटी भी नहीं है कई ऐसे सेलीब्रिटी है जो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने है।और आज जुड़वा बच्चों की जिम्मेदारी संभाल रहे है। आइए जानते है इन सेलीब्रिटी के बारे में जो जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स है।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली एक इंडियन सेलेब्रिटी हैं। सेलिना ने ऑस्ट्रेलियाई बिजनेस मैन पीटर हाग को अपना पार्टनर चुना था । शादी के बाद सेलिना फिल्मों से दूर हो गईं। और अपनी फैमिली को टाइम देने लगी। इसके बाद में उन्होंने साल 2012 में विंस्टन और विराज नाम के जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इन दिनों सेलिना अपनी फैमिली लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं।और आपको बता दें सेनीला फिर से मां बनने वाली है।जल्दी वह अपने एक और बच्चे को जन्म देने वाली है।

करण जौहर

कारण जौहर

एक्टर डायरेक्टर एंकर प्रोड्यूसर या सीधा कहा जाए तो वार्सटाइल पर्सनैलिटी हम बात कर रहे है करण जौहर की आपको बता दें करण जौहर ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन फिर भी वह एक जिम्मेदार पिता हैं। दरअसल, करण जौहर ने पिता बनने के लिए सरोगेसी का ऑप्शन चुना। करण जौहर जुड़वा बच्चों के पिता बने। उनके एक लड़की रूही और एक लड़का यश है।

फराह खान

फराह खान

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर फराह खान फिल्मों में एक्टिंग करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने कई बड़े सेलेब्स के लिए डांस कोरियोग्राफ किया है। फराह खान ने साल 2004 में अपना घर बसाया और साल 2008 में फराह के एक या दो नहीं, बल्कि तीन बच्चे हुए। फराह ने दो बेटियों और एक बेटे को जन्म दिया।

संजय दत

संजय दत

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने अपनी लाइफ में तीन बार शादियां की। पहली शादी से उनकी एक बेटी है। बाद में फरवरी 2008 में संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की। मान्यता और संजय बाद में जुड़वां बच्चों का पैरेंट बना। संजय और मान्यता इकरा और शहरान के पैरेंट्स बने।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा अपने समय में बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर में से एक रह चुके हैं। उन्होंने पूनम सिन्हा के साथ शादी की थी। इन दोनों ने लव सिन्हा और खुश सिन्हा को जन्म दिया था।दो बेटों के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा की एक एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी हैं, जो कई हिट मूवी दे चुकी हैं।

सनी लियोन

सनी लियोन

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने जब अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में सोचा तो उन्होंने अपने पहले बच्चे निशा वेबर को गोद लेने का फैसला किया। बाद में, सनी लियोनी और डेनियल वेबर के जुड़वां बच्चे, एक लड़का और एक लड़की हुए। बता दें कि सनी और डेनियल ने बच्चों के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना था।

करिश्मा शाह

करिश्मा शाह

कृष्णा अभिषेक और करिश्मा शाह ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2013 में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद इस कपल को पैरेंट्स बनने में बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। यहां तक कि इस कपल ने आईवीएफ के लिए करीबन 14 बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ। अंत में, सरोगेसी के जरिए यह जोड़ा जुड़वां बच्चों रयान और कृष्णाग का पैरेंट बना।

ईशा अंबानी

ईशा अंबानी

देश के सबसे बड़े उद्योग पति मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिनका नाम आदिया और कृष्णा है। आपको बता दें ईशा और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थीं।

नयनतारा

नयनतारा

साउथ इंडस्ट्री की लेडी रजनी कांत नैन तारा ने पीछले साल ही विग्नेश शिवन से शादी की थी।नयनतारा और विग्नेश सेरेगेसी के जरिए माता पिता बने है।इनके घर जुड़वा बेटे हुए हैं जिनका नाम इन्होंने यूइर और उलगम रखा है।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

5 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

2 सप्ताह ago