सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर की बेटी ने धूमधाम से रचाई शादी, टीवी सेलेब्स ने की शिरकत

Chef Sanjeev Kapoor's DaughterChef Sanjeev Kapoor's Daughter

देश दुनिया के जाने माने सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. दरअसल संजीव कपूर की बेटी रचिता कपूर ने हाल ही में शादी रचाई है. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

संजीव कपूर की बेटी रचिता कपूर ने 5 अक्टूबर 2022 को शादी की थी। रचिता ने अपने बॉयफ्रेंड डैरेन से दुबई में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. बीते दिन रचिता ने अपनी हिन्दू रीति रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें शेयर की जिनमे वो लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैचिंग कुंदन ज्वेलरी पहनी हुई थी। वहीं, डैरेन ने सफेद शेरवानी पहनी हुई थी. शादी की तस्वीरें शेयर कर रचिता ने लिखा: अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की.

Chef Sanjeev Kapoor’s Daughter, Rachita Gets Married To BF Darren

इसके साथ ही उनके संगीत की कुछ तस्वीरें वीडियो सामने आयी है जिसमे ब्राइड और ग्रूम जमकर नाचते दिखे. वही रचिता की ईसाई रीति रिवाज वाली शादी से एक वीडियो सामने आयी है जिसमे उनके पिता संजीव कपूर अपनी बेटी रचिता को उनकी ईसाई शादी के लिए ले जाते हुए नज़र आये. इस शादी के लिए उन्होंने वाइट रंग का गाउन पहना हुआ था. वही उनके दूल्हे ब्लैक कलर के सूट में नज़र आये.

इस शादी में टीवी के कई नामी सेलेब्स ने शिरकत की थी. जिसमे दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया, रवि दुबे, कुणाल जय सिंह, विपुल रॉय नज़र आये. वही पॉपुलर शेफ रणवीर बरार और विकास खन्ना ने भी इस जश्न में शिरकत की.

Celebrities attended Chef Sanjeev Kapoor’s Daughter wedding

आपको बता दे कि संजीव कपूर ने साल 1992 में एलोना से शादी की थी। संजीव और एलोना वे दो खूबसूरत बेटियों कृति कपूर और रचिता कपूर के माता पिता है. संजीव कपूर की तरह ही उनकी पत्नी भी एक शानदार शेफ हैं।

संजीव कपूर अपने कुकिंग शो और चैनल ‘खाना खजाना’ के चलते घर-घर में फेमस हैं। संजीव दुनिया के पहले ऐसे शेफ हैं, जिनके पास 24X7 फूड और लाइफस्टाइल चैनल है। संजीव को पाक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा ‘बेस्ट शेफ ऑफ इंडिया’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

Chef Sanjeev Kapoor’s daughter Rachita gets married