दिशा परमार ने कश्मीर की वादियों में मनाया जन्मदिन, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

Disha ParmarDisha Parmar

टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने 11 नवंबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाया, शादी के बाद दिशा का यह पहला बर्थडे था इसलिए अपने जन्मदिन के मौके पर दिशा पति राहुल के साथ धरती के स्वर्ग यानी कश्मीर पहुंची है. जैसे ही ये कपल कश्मीर की वादियों में पहुंचे, वैसे ही इन पर इश्क का रंग चढ़ गया है. कश्मीर से इस कपल ने कुछ रोमांटिक तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Disha Parmar celebrated her birthday in Kashmir

राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिशा परमार को बर्थडे विश करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट शेयर कर राहुल ने लिखा: ‘आप ही वह लड़की है जिससे मैं शादी कर सकता था. पिछले साल इसी डेट पर आपको प्रपोज करने से लेकर इसे आज आपके हस्बैंड के तौर पर सेलिब्रेट करने तक, चीजें बहुत सुंदर रही हैं. आप जैसी हैं हमेशा वैसे ही खुश रहें.. जन्मदिन मुबारक हो. आपको बतादें कि पिछले साल राहुल ने बिग बॉस में नेशनल टीवी पर दिशा को उनके जन्मदिन पर प्रपोज़ किया था.

कश्मीर की वादियों में दोनों काफी एन्जॉय करते नज़र आये है. दोनों एक सप्ताह के लिए कश्मीर वेकेशन पर गए हुए हैं. राहुल दिशा ने जो तस्वीरें शेयर की है वो बेहद रोमांटिक है और खूब वायरल हो रही. इन तस्वीरों में किसी ने राहुल दिशा एक दूसरे को हग करते हुए पोज़ देते नज़र आये वही एक पिक में राहुल दिशा को किश करते दिखे. द्प्नो की तस्वीरें फैन्स को काफी पसंद आ रही है. वही कश्मीर में दोनों ने डल लेक में शिकारा का भी लुफ्त उठाया.

Rahul Vaidya shares romantic pictures from Kashmir

आपको बता दे कि सिंगर राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने 16 जुलाई को सात फेरे लिए थे. सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई, वरमाला और शादी से जुड़ी कई वीडियो खूब तस्वीरें वायरल हुई थी. आखिरी बार राहुल को टीवी शो खतरों के खिलाडी में देखा गया था वही दिशा बड़े अच्छे लगते है 2 में नकुल मेहता के साथ नज़र आ रही है.  

Related posts