आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 12 नवम्बर 2021

Top 5 NewsTop 5 News

वेकेशन मनाने के लिए गोवा रवाना हुए माइशा अय्यर और ईशान सहगल

Ieshaan Sehgaal and Miesha Iyer jet off to Goa for a romantic vacay

बिग बॉस 15 के मेकर्स ने माइशा अय्यर और ईशान सहगल को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. वही लोगों का मानना था कि शो में टिके रहने के लिए माइशा अय्यर और ईशान सहगल फेक लव का ड्रामा कर रहे थे। लेकिन हाल ही में माइशा अय्यर और ईशान सहगल वेकेशन इंजॉय करने के लिए गोवा रवाना हो गए हैं.

बिग बॉस 15 के घर में दोबारा जाएंगे राकेश बापट

Raqesh Bapat will return to the house of Bigg Boss 15

बीते दिन तबियत खराब होने के बाद राकेश बापट ने बिग बॉस 15 का घर छोड़ दिया था लेकिन अब इसी बीच खबर आ रही है कि राकेश बापट एक बार फिर से बिग बॉस 15 के घर में एंट्री करने वाले हैं। तबियत में सुधार होते ही राकेश बापट बिग बॉस में एंट्री लेंगे.

रजनीकांत की फिल्म अन्नाट्ठे ने कर दिया कमाल

Rajinikanth-starrer becomes fastest Rs 200 crore film of 2021

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म अन्नाट्ठे ने अपनी रिलीज के एक हफ्ते में ही कमाल कर दिया है। 4 नवंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के 7 दिन के अंदर ही कुल 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

जेनिफर के किरदार में RRR में दिखेंगी विदेशी एक्ट्रेस Olivia Morris

Olivia Morris to play Jennifer in RRR

एसएस राजामौली की फिल्म RRR में आलिया भट्ट के अलावा एक विदेशी एक्ट्रेस चर्चा में बनी हुई है. इस एक्ट्रेस का नाम ओलिविया मॉरिस है, ओलिविया मॉरिस एक ब्रिटिश एक्ट्रेस हैं जिन्होंने कुछ ही फ़िल्मों में काम किया है. वही खबर है कि ओलिविया फिल्म RRR मे जेनिफर नाम के किरदार में नजर आएँगी. 

दिशा परमार और राहुल वैद्य पहुँचे कश्मीर

Disha Parmar and Rahul Vaidya reach Kashmir for disha’s birthday celebration

सिंगर राहुल वैद्य पत्नी दिशा संग कश्मीर पहुँचे हैं. राहुल पत्नी दिशा परमार का जन्मदिन मनाने के लिए कश्मीर निकले थे. वही दोनों ने कश्मीर मे एंजॉय करते हुए कुछ फोटो अपने फैन्स के साथ शेयर की है. 

Related posts