Drashti Dhami enjoying her sister in law’s wedding

Drashti dhami weddingDrashti dhami wedding

टेलीविज़न की मधुबाला याने की दृष्टि धामी इन दिनों छोटे पर्दे से दूर अपनी फॅमिली लाइफ एन्जॉय कर रही है।इन दिनों दृष्टि अपनी ननंद शिवानी खेमका की शादी के प्री वेडिग फंक्शन्स में बिजी है।दृष्टि धामी और उनके पति नीरज खेमका इस शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।  

दृष्टि धामी अपनी ननंद की हल्दी सेरेमनी में दुल्हन बनी शिवानी को हल्दी में नहलाती नजर आई। इस मोके का फायदा उठाते हुए दृष्टि ने अपनी ननंद के साथ हल्दी की होली खेल ली राशि की इन रस्मो में टीवी की इस हसीना का उत्साह तो देखते ही बनता है। हल्दी की रस्मों मे दौरान दृष्टि धामी पिंक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आई।

हल्दी की रस्मो के बाद बाद रात में दृष्टि धामी के घर पर संगीत और मेहंदी की रस्मों को पूरा किया गया। इन दौरान दृष्टि धामी बड़े ही जोश में नजर आई। फोटोज में दृष्टि अपने पैरो में लगी महेंदी दिखाते हुए नजर आई।मेहंदी लगवाने से पहले दृष्टि धामी ने अपने सभी मेहमानों के साथ धूम मचाते और पोज़ देते हुए नजर आई। 

एक वीडियो में दृष्टि, अपने पति नीरज और बाकि ग्रुप के साथ चुनरी चुनरी गाने पर डांस रिहल्सल करती दिखाई दे रही है । ननंद के संगीत फंक्शन के लिए दृष्टि ने ब्लू कलर का ऑउटफिट पहना है इसके साथ गोल्ड की जूलरी पहने दृष्टि की लग रही थी। दृष्टि के मेकअप आर्टिस्ट ने उनके रेडी होते समय की कुछ तस्वीरें भी शादी की है। दृष्टि के इस लुक ने संगीत फंक्शन्स में चार चाँद लगा दिए होंगे।

बता दें कि दृष्टि ने साल 2005 में नीरज संग शादी की थी। एक तरफ दृष्टि जहां टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं तो वहीं उनके पति टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। टीवी की यह खूबसूरत अदाकारा आखरी बार शो सिलसिला बदलते रिश्तो का में नजर आई थी। इससे पहले दृष्टि कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह ‘दिल मिल गए’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘मधुबाला’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Related posts