श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के साथ शेयर की फोटोज, फैंस ने कहा लग रही हो बहने

Shweta Tiwari palak tiwari photosShweta Tiwari palak tiwari photos

टीवी शो कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल निभाकर घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्‍वेता तिवारी लम्बे समय बाद शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में नजर आ रही हैं। इसी के साथ वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। इस समय श्‍वेता तिवारी अपने भाई निधान तिवारी की शादी में अपने दोनों बच्चो के साथ गोवा गई हुई है।

श्वेता अपने भाई की शादी के सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रही हैं। इसी बीच श्वेता और उनकी बेटी पलक की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इस फोटोशूट में मां-बेटी की बॉन्डिंग देखते ही बनती है. दोनों साथ में काफी खूबसूरत नजर आईं।

इस दौरान श्वेता ने बेबी पिंक कलर का गाउन पहना है, ब्रॉड एयरिंग्स और ओपन हेयर में श्वेता बहुत खूबसूरत लग रही है वही उनकी बेटी पलक तिवारी पीच कलर के वन पीस में गॉर्जियस लग रही है। इन तस्वीरों को देख कर श्वेता के फैंस लगातार कमैंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है दोनों माँ बेटी कम बहने ज्यादा लग रही है वही एक अन्य यूजर ने लिखा है अभी भी श्वेता ज्यादा खूबसूरत है।

इस शादी में श्वेता और उनकी बेटी पलक मैचिंग आउटफिट में नजर आईं।हल्दी सेरेमनी के लिए भी माँ बेटी मैचिंग येलो ऑउटफिट में नजर आई।

आपको बता दें कि श्वेता के भाई निधान की शादी यास्मीन शेख से हुई है। निधान लंदन में रहते हैं और वहीं यास्मीन से उनकी मुलाकात हुई थी। यास्मीन और निधान की शादी गोवा में हुई। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी जहां श्वेता का पूरा परिवार जुटा था। शादी क्रिश्चयन रीति रिवाजों से हुई है।
फोटोज में श्वेता और पलक यास्मीन के साथ मस्ती करते हुए भी नजर आ रही है। इस शादी में श्वेता ने जम कर डांस भी किया है।

Related posts