अमिताभ बच्चन से सुष्मिता सेन तक इन सेलेब्स ने फैन्स को ईद की दी मुबारकबाद

Eid al-FitrEid al-Fitr

आज यानी 14 मई को देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में लोग एक दूसरे को ढेरो ईद की बधाइयां दे रहे है. वही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को इस खास दिन की बधाई देने में पीछे नहीं है. तो आइये देखते है बॉलीवुड के किन किन सेलेब्स ने अपने फैंस को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी.

अनिल कपूर (Anil Kapoor)

Anil Kapoor congratulate Fans for Eid al-Fitr

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने ईद के मौके पर ट्वीट कर अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. अनिल ने लिखा: उन लोगों के लिए प्रे करें जो अब और प्रे नहीं कर सकते. उन लोगों के लिए प्रे करें, जिन्हें इस कठिन समय में अधिकांश अन्य लोगों की तुलना में प्रार्थनाओं की अधिक जरूरत है, जिसके लिए प्रार्थना करने या साथ देने के लिए कोई बचा नहीं है. इस ईद पर हम यह करते हैं. आप सभी के लिए.’

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

Amitabh Bachchan congratulate Fans for Eid al-Fitr

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी. अमिताभ ने एक तस्वीर शेयर की जिसपर मस्जिद बना हुआ और ईद मुबारक लिखा हुआ दिखा.

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)

Sushmita Sen congratulate Fans for Eid al-Fitr

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भीसभी को ईद की मुबारकबाद दी सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर पिक्चर शेयर की. तस्वीर में चाँद और ईद मुबारक लिखा नज़र आया इसके साथ सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा: ‘आपको और आपके चाहने वालों को ईद मुबारक. आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने रोजे के जरिए हमे दुआओं में याद रखा और इस मुश्किल घड़ी में इसानियत की मदद की.’

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan)

Abhishek Bachchan congratulate Fans for Eid al-Fitr

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी ट्वीट कर फैंस को ईद की बधाई दी. अभिषेक बच्चन ने एक अतस्वीर शेयर की जिसपर चाँद बना दिखा साथ ही ईद मुबारक लिखा दिखा इसके साथ ही अभिषेक ने लिखा: ईद मुबारक, घर पर रहे सेफ रहे, मास्क पहने.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

Akshay Kumar congratulate Fans for Eid al-Fitr

बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार फैंस को ईद की बधाई दी. अक्षय ने ट्वीट कर लिखा: ‘सभी को ईद मुबारक. भगवान आप सभी को अच्छी सेहत, मन की शांति दे. और दुनिया भर में सभी के दुखों को कम करें.

Related posts