आज के बॉलीवुड समाचार: 15 मई 2021

Bollywood newsBollywood news

‘मर्डर’ के डायलॉग राइटर का कार्डियक अरेस्ट से निधन, पिछले हफ्ते हुए थे कोरोना नेगेटिव

Bollywood dialogue writer Subodh Chopra dies of post-COVID complications

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की ‘रोग’ और इमरान हाशमी की मर्डर जैसी फिल्मों में डायलॉग लिखने वाले राइटर सुबोध चोपड़ा का निधन हो गया है। बीते दिनों सुबोध कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी, लेकिन इसके बाद हुए कॉम्प्लीकेशंस के चलते कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली. 

परेश रावल के मौत की उड़ी अफवाह, ऐक्टर ने मजेदार अंदाज मे अफवाह को बताया गलत 

Paresh Rawal Quashes Death Rumours

शुक्रवार को परेश रावल को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जिसमें लिखा कि 14 मई 2021 को सुबह 7 बजे फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी की मृत्यु हो गई जिसका जवाब एक्टर ने ख़ुद मज़ाकिया अंदाज़ में देते हुए लिखा, ‘आपकी गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया था. 

मशहूर अभिनेता पीसी जॉर्ज का निधन, पुलिस की नौकरी से रिटायर होकर फिल्मों में रखा था कदम

Popular police officer-turned-actor PC George passes away

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और पूर्व पुलिस अधिकारी पीसी जॉर्ज का शुक्रवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने 73 साल की उम्र में त्रिशूर के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

सपना चौधरी का नया गाना ‘Jewadi’ तेजी से हो रहा वायरल

Sapna Chaudhary’s new song ‘Jewadi’ is fast becoming viral

हरियाणा डांसर सपना चौधरी का इन दिनों एक गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसका नाम है जेवड़ी. इस गाने में सपना चौधरी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने में उनके साथ मोहित जांगरा हैं और इसे सोमवीर कथुरवाल ने आवाज दी है.

अनुष्का और विराट ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जुटाए 11 करोड़ रुपये

Anushka Sharma and Virat Kohli raise over Rs 11 crore for Covid relief

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली संग मिल कर कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरुआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11 करोड़ से अधिक रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है. 

Related posts