बॉबी डार्लिंग से डिज़ाइनर स्वप्निल शिंदे तक इन सेलिब्रिटीज ने करवाया अपना जेंडर चेंज

Bollywood ArtistBollywood Artist

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर से भरी इस रंगीन दुनिया में आपको हर तरह के चेहरे देखने को मिलते है. जहां पर लोग अपनी पहचान बनाकर सफलता की बुलंदियों को छूने की कोशिश करने में लग जाते हैं वही आज हम आपको कुछ ऐसे कलाकारों के बारे में बताने वाले है जिन्होंने अपना ट्रांसजेंडर करवाया है.

स्वप्निल शिंदे (Swapnil shinde)

Swapnil shinde got gender changed

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण के डिजाइनर स्वप्निल शिंदे ने खुद के ट्रांसवुमन होने का खुलासा किया है. इसके अलावा उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया है उन्होंने अपना स्वप्निल शिंदे से सायशा शिंदे नाम रख लिया है. स्वप्निल शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर इस बात का खुलासा किया. इस फोटो में वे एक लड़की के रूप में दिखाई दे रहे हैं.

बॉबी डार्लिंग (Bobby Darling)

Bobby Darling got gender changed

आइये अब बात करते है मॉडल और एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग की. जेंडर चेंज करने वाली बॉबी का नाम औरत बनने से पहले ‘लिम्का बुक्स ऑफ रिकार्ड्स’ में भी दर्ज हो चुका है. बॉर्बी का जन्म लड़के के रूप में हुआ था और उनके बचपन का नाम पंकज शर्मा था। पंकज लगभग 10 साल तक लड़कों की तरह रहा लेकिन अचानक व्यवहार में परिवर्तन आने के कारण उन्होनें साल 2010 में अपना ट्रांसप्लांट करवाया.

गौरी अरोड़ा (Gauri Arora)

Gauri Arora got gender changed

अब हम बात करंगे जानने माने महिला बनने वाली स्लेब्रिटी गौरी अरोडा की. गौरी अरोड़ा बनने वाले गौरव को बचपन से ही लड़कियों की तरह कपड़े पहनने और उनके जैसा बर्ताव करना अच्छा लगता था। गौरी अरोड़ा टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आ चुकी हैं. गौरी अरोड़ा एक लड़की बनने से पहले एक हैंडसम लड़का था, लेकिन उनको लड़की का रुप ज्यादा पसंद था इसलिए अपना ट्रांसजेंडर करवा लिया था.

गजल धालीवाल (Gazal Dhaliwal)

Gazal Dhaliwal got gender changed

बॉलीवुड फिल्म इंड्रस्टी में लेखक और अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाने वाली ग़ज़ल धालीवाल नें एक लेखक के रूप में फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” से फिल्म करियर की शुरुआत की थी. बचपन से ही उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वह लड़की है और इसके बारे में उन्होनें घर वालों को बताया। जिसके बाद उनके कई ऑपरेशन कराये और वह वे मर्द से औरत बने.

शिनाता सांघा (Shinata Sangha)

Shinata Sangha got gender changed

शिनाता सांघा दक्षिण एशिया की प्रसिद्ध ट्रांसजेंडर मॉडल है. आज के समय में जिनकी कमाई करोड़ों रूपयो की है. शिनाता सांघा कई मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह 2010 से 2012 तक लगातार तीन बार विश्व की सबसे सुंदर ट्रांसजेंडर का खिताब भी जीत चुकी हैं. शिनाता पुरुष से महिला बनकर खूब नाम कमाया.

निक्की चावला (Nikki Chawla)

Nikki Chawla got gender changed

दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली निक्की दिखने में बेहद खूबसूरत हैं और उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह कभी मर्द हुआ करती थीं। 2009 में जेंडर करवा कर टॉप मॉडल्स बन गई हैं। निक्की चावला का जन्म एक आदमी के रुप में हुआ था.  आज निक्की टीवी इंडस्ट्री में काफी मशहूर है.

Related posts