दीपिका पादुकोण से अक्षय कुमार तक ये बॉलीवुड सेलेब्स रह चुके है प्रोफेशनल प्लेयर

Bollywood celebs professional playersBollywood celebs professional players

बॉलीवुड की दुनिया में कई सेलेब्स ने अपनी जगह बनाई है. बॉलीवुड सेलेब्स अपने फ़िल्मी करियर में कई अलग अलग किरदारों में नज़र आते है. वही कई सेलेब्स ऐसे है जिन्होंने ऑन स्क्रीन खिलाड़ियों का किरदार निभाया है लेकिन बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर सेलेब्स ऐसे है जो असल ज़िंदगी में प्रोफेशनल प्लेयर रह चुके है जिसके बारे में शायद ही उनके फैन्स जानते हो तो आइये जानते है कौन कौन से बॉलीवुड सेलेब्स प्रोफेशनल प्लेयर रह चुके है.

आमिर खान (Aamir Khan)

Aamir Khan have been professional player

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने बॉलीवुड में खूब नाम बनाया है लेकिन अगर वो एक्टर नहीं बने होते तो वो एक टेनिस प्लेयर के रूप में अपना नाम बनाते। आमिर खान राज्य स्तर के टेनिस प्लेयर रह चुके है. स्कूली दिनों में आमिर खान ने टेनिस टीम कप्तानी करी है इतना ही नहीं आमिर कई मौकों पर राज्य की टीम का हिस्सा भी रहें हैं.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

Deepika Padukone has been professional player

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खेल के प्रति प्यार विरासत में मिला है दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण नेशनल लेवल के बैंडमिंटन चैम्पियन हैं तो वही दीपिका को भी बैडमिंटन में बेहद दिलचस्पी है. दीपिका मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले नेशनल लेवल की बैंडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी है. दीपिका कई बैंडमिंटन प्रतियोगिताएं जीत भी चुकी है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

Ranbir Kapoor has been professional player

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर ने फिल्म सावरिया से बॉलीवुड में कदम रखा था और रणबीर ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है. लेकिन बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणबीर कपूर फुटबॉल से बेहद प्यार करते है. रणबीर को फुटबॉल खेलना बेहद पसंद है रणबीर ने कभी राष्ट्रीय टीम के लिए मैच नहीं खेला है लेकिन वो अक्सर सेलीब्रिटी फुटबॉल मैच में खेलते दिखते हैं. वही रणबीर मुंबई सिटी एफसी फुटबॉल टीम के को-ओनर भी हैं.

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

Akshay Kumar has been professional player

बॉलीवुड के फिटेस्ट एक्टर अक्षय कुमार को भी स्पोर्ट्स से बेहद लगाव है. अक्षय मार्शल आर्ट्स के प्रोफेशनल खिलाडी रह चुके है. अक्षय को ताइक्वाडों में ब्लैक बैल्ट हासिल हो चुकी है. इतना ही नहीं वो एक्टर बनने से पहले दूसरो को मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग देते थे.

राहुल बोस (Rahul Bose)

Rahul Bose has been professional player
Celebs who were national players once upon a time

बॉलीवुड एक्टर राहुल बोस बेहतरीन रग्बी प्लेयर हैं। लगभग एक दशक तक राहुल बोस प्रोफेशनल रग्बी प्लेयर रहे हैं। उन्होंने 2008 में टीम से रिटायरमेंट लेने से पहले 8 साल तक एशियाई संघ रग्बी चैंपियनशिप में भी भाग लिया।

रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda)

Randeep Hooda has been professional player

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी इस लिस्ट में शामिल है. रणदीप बचपन से ही पोलो में रूचि रखते है, वो पोलो के मंझे हुए खिलाड़ी हैं. पोलो खेल में रणदीप अब तक कई मेड्लस भी जीत चुके है. वही रणदीप एक पोलो टीम रोयल रोस्टर्स को भी मैनेज करते हैं.

Related posts