आज के बॉलीवुड समाचार: 24 जुलाई 2021

Top 5 NewsTop 5 News

27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में ही रहेंगे राज कुंद्रा

Raj Kundra sent to police custody till July 27

पोर्न वीडियो बनाने के मामले में फंसे शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत की अवधि 27 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। 12 जुलाई देर रात क्राइम ब्रांच की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा के घर पर छापामारी

Police raid Raj Kundra, Shilpa Shetty’s Juhu home

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था.

इस सुपरस्टार के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए हैदराबाद पहुंचे अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan in Hyderabad for Prabhas and Nag Ashwin film

अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद गए हैं. बिग बी यहां नाग अश्विन के निर्देशन बनने वाली अपनी अगली फिल्म के लिए पहुंचे हैं. खबर है कि एक्टर इस फिल्म में हमें प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे. 

क्या हॉलीवुड में मिलेगा रिया चक्रवर्ती को मौका?

Rhea Chakraborty looking for opportunities in Hollywood?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को कुछ इंटरनेशनल कास्टिंग एजेंसियां साइन करने के लिए तैयार हैं. सूत्रों के अनुसार तीन इंटरनेशनल कास्टिंग कंपनियां इन दिनों रिया चक्रवर्ती संग नए कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत कर रही हैं. हालांकि अभी तक रिया की तरफ से किसी भी कंपनी के लिए हामी नहीं भरी गई है.

सलमान खान की जगह ये सेलिब्रिटी करेंगे बिग बॉस 15 को होस्ट

Karan Johar to host Salman Khas’s Bigg Boss OTT

टीवी का सबसे बड़ा रिएलिटी शो बिग बॉस जल्द ही शुरू होने वाला है. इस बार के बिग बॉस शो का प्रीमियर टीवी से 6 हफ्ते पहले ओटीटी पर होगा. वैसे तो इस शो को सलमान खान होस्ट करते नजर आते थे लेकिन खबर है कि इस सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर होस्ट करने वाले है. 

Related posts