कार्तिक आर्यन से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स से हो चुकी है करण जौहर की अनबन

had Rift with Karan Joharhad Rift with Karan Johar

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता/निर्देशक करण जौहर और एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम इन दिनों फिल्म दोस्ताना 2 को लेकर हुए विवाद की वजह से चर्चाओं में बना हुआ है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करण जौहर का किसी बॉलीवुड सेलेब्स के साथ विवाद हुआ हो इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स और करण जौहर के बीच कलेश हो चुका है. तो आइए आज जानते है करण जौहर किन बॉलीवुड सेलेब्स के साथ विवादों में रह चुके है.

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

Kartik Aaryan had Rift with Karan Johar

हाल ही में करण जौहर ने कार्तिक को अपनी आगामी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया है. कार्तिक आर्यन ने ‘दोस्ताना 2’ की 20 दिन की शूटिंग पूरी भी कर ली थी। लेकिन करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच की अनबन की वजह से करण ने कार्तिक को फिल्म से रिप्लेस कर दिया है. दोनों के बीच अनबन ने काफी दूरी बना दी है. करण जौहर की कार्तिक आर्यन से नाराजगी इतनी बढ़ गयी है कि करण ने कार्तिक को सोशल मीडिया पर अनफॉलो ही कर डाला. इतना ही नहीं करण जौहर ने कार्तिक को ब्लैकलिस्ट भी कर दिया है

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

Kangana Ranaut had Rift with Karan Johar

कंगना रनौत और करण जौहर के बीच की तकरार हर कोई जानता है. कई मौके पर कंगना करण को अपने निशाना बनाती रहती है, कंगना ने करण के शो ‘कॉफी विद करण’ में खुले तौर पर उन्हें मूवी माफिया बुला दिया था. सोशल मीडिया पर करण और कंगना के बीच कई बार तीखे वार देखे गए है.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)

Sushant Singh Rajput had Rift with Karan Johar

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुशांत सिंह राजपुत और करण जौहर के बिच दरार कभी सामने से देखने को नहीं मिली. लेकिन सुशांत की आत्महत्या के बाद करण का नाम काफी विवादों मे आया था. करण पर आरोप लगाए गए थे कि करण के कारण सुशांत नेपोटिजम का शिकार हुए थे और करण को सुशांत बिलकुल भी नहीं पसंद थे. यहां तक कि फिल्म ‘ड्राइव’ के बाद करण और सुशांत के बीच अनबन की खबर आई थी और सूत्रों के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन ने सुशांत को बैन कर दिया था.

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

Anushka Sharma had Rift with Karan Johar

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज बॉलीवुड में अपना काफी नाम बना चुकी है. करण आज अनुष्का के साथ काम करना पसंद करते है लेकिन एक समय ऐसा था जब करण ने अनुष्का को रिजेक्ट कर दिया था. अनुष्का के करियर के शुरुआती दिनों में करण ने उनके लुक्स के कारण उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. अनुष्का के ऑडिशन को देख कर ही करण उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे लेकिन जब अनुष्का बॉलीवुड में हिट हुई तो उसके बाद करण और अनुष्का की दोस्ती हुई.

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana)

Ayushmann Khurrana had Rift with Karan Johar

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में शामिल है. करण और आयुष्मान के बीच कभी सीधे विवाद नहीं देखा गया. लेकिन आयुष्मान ने करण के सामने ही इस बात का खुलासा किया था कि जब आयुष्मान आरजे हुआ करते थे तब एक इंटरव्यू के बाद करण ने उन्हें ऑफिस का लैंडलाइन नंबर दिया था. लेकिन जब उन्होंने उस पर कॉल किया तो किसी ने उठाया नहीं और बाद में उन्होंने आयुष्मान को रिजेक्ट कर दिया था.

Related posts