रणबीर कपूर से आलिया भट्ट तक इन सेलेब्स का जानिए पहला क्रश

Bollywood celebs crushBollywood celebs crush

जिंदगी में हर किसी का कोई न कोई क्रश होता है। क्रश का मतलब वो इंसान जो आपको बेहद पसंद हो. वही दर्शक जब बॉलीवुड सेलेब्स को देखते है उनका भी किसी न किसी सेलेब्स पर क्रश होता है. वही कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे है जिन्हे भी किसी पर क्रश होता है. तो आज हम आइये जानते है किन किन बॉलीवुड सेलेब्स को किस सेलेब्स पर क्रश है.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)

Ranbir Kapoor’s first crush is Madhuri dixit

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर पर कई लड़कियों का क्रश है. लेकिन रणबीर अपने स्कूल टाइम्स से ही बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित के दीवाने हैं. पहले रणबीर कपूर को सिर्फ माधुरी पर क्रश ही नहीं था वो उनसे शादी भी करना चाहते थे. वही कई बार रणबीर ने कहा है कि उनका दिल माधुरी के लिए धड़कता है.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

Shah Rukh Khan’s first crush is Mumtaz

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लिए हर लड़की का दिल धड़कता है लेकिन शाहरुख खान का दिल मुमताज के लिए धड़कता है. शाहरुख खान का पहला प्यार मुमताज है, और उन्होंने इस बात का कई बार इजहार भी किया है.

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan)

Kartik Aaryan’s first crush is Kareena Kapoor Khan

कम समय में बॉलीवुड मे अपनी पहचान बनाने वाले चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन कई लड़कियों के दिलों पर छाए हुए हैं. बॉलीवुड में आने से पहले कार्तिक को बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर पर क्रश था. दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

Alia Bhatt’s first crush is Shahid Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस समय भले ही रणबीर कपूर से प्यार करती है लेकिन 10 साल की उम्र में आलिया शाहिद कपूर की दीवानी थी. आलिया शाहिद को खूब पसंद करती थी और उनकी सभी फिल्मों को आलिया ने बचपन से देखा है.

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का स्कूल के दिनों से बॉलीवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन पर क्रश था. सोनाक्षी ने कई इंटरव्यू मे खुलासा किया है कि वो ऋतिक रोशन से बेहद प्यार करती थी और उन्हें बेहद पसंद करती थी.

सलमान खान (Salman Khan)

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. सलमान बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं लेकिन उन्होंने बचपन मे ही बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा को अपना दिल दे दिया था. सलमान खान का रेखा पर क्रश रहा है. 

Related posts