Entertainment News

शाहिद कपूर से माधुरी दीक्षित तक इन सेलेब्स ने की अरेंज मैरिज

अक्सर बॉलीवुड में सेलेब्स के लव लाइफ से जुडी कई खबरे देखने को मिलती है. कई सेलेब्स बॉलीवुड में डेटिंग के बाद लव मैरिज कर लेते है तो कई गिने चुने सेलेब्स ऐसे है जिन्होंने लव मैरिज की जगह अरेंज्ड मैरिज करना ज्यादा पसंद किया, और आज वह ख़ुशी ख़ुशी अपनी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं. तो आइये आज जानते है किन किन सेलेब्स ने अरेंज मैरिज की है.

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

Shahid Kapoor did an arranged marriage

बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर का वैसे तो बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ चूका है लेकिन अंत में शाहिद ने अरेंज्ड मैरिज की. शाहिद ने दिल्ली की मीरा राजपूत से शादी की है. शाहिद के लिए उनके पिता पंकज कपूर ने मीरा राजपूत को पसंद किया था. साल 2015 में शाहिद और मीरा शादी के बंधन में बंधे थे और आज ये जोड़ा बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है.

नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh)

Neil Nitin Mukesh did an arranged marriage

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक नील नितिन मुकेश ने भी लव की बजाए अरेंज मैरिज की. अपनी शादी की खबरों से सबको हैरान करने वाले नील नितिन 9 फरवरी, 2017 में रुक्मिणी के साथ शादी के बंधन में बंधे. नील नितिन मुकेश के लिए रुकमिनी को उनकी फैमिली ने ही पसंद किया था.

निकितिन धीर (Nikitin Dheer)

Nikitin Dheer did an arranged marriage

बॉलीवुड फिल्मो में विलेन के किरदार में नज़र आने वाले एक्टर निकितिन धीर ने टीवी की पॉपलुर एक्ट्रेस कार्तिका सेंगर से अरेंज मैरिज की है. निकितिन के पिता ने ही निकितिन को कार्तिका से मिलवाया था जिसके बाद दोनों ने जान पहचान बड़ाई और साल 2014 में शादी कर ली.

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi)

Vivek Oberoi did an arranged marriage

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा। वही विवेक बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे लेकिन उनके ब्रेकअप के बाद विवेक ने साल 2010 में अपने पैरेंट्स की रजामंदी से प्रियंका अल्वा से शादी की, दोनों को दो बच्चे हैं.

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor)

Karisma Kapoor did an arranged marriage

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की सगाई बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन से हुई थी लेकिन किन्ही कारणों की वजह से ये रिश्ता टूट गया. जिसके बाद करिश्मा ने संजय कपूर से अरेंज मैरिज की, लेकिन दोनों की ये शादी ज्यादा नहीं चल पायी. घरेलू हिंसा के चलते ये शादी कुछ सालो बाद टूट गयी थी.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

Madhuri Dixit did an arranged marriage

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की. संजय दत्त से रिलेशनशिप टूटने के बाद माधुरी अपने भाई के पास अमेरिका गयी जहां माधुरी को राम नेने से उनके भाई ने मिलवाया। पहली मुलाकात में राम नेने को माधुरी भारत की इतनी बड़ी स्टार है नहीं पता था. तो वही राम नेने की सादगी देख माधुरी अपना दिल उनपर हार बैठी, और उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया. शादी के बाद माधुरी अमेरिका में ही रहने लगी.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

3 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

4 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

4 दिन ago