इन सेलिब्रिटियों के लव ट्रायंगल की कहानियां मशहूर रही

Love triangleLove triangle

आपने शाहरुख खान की फिल्म कुछ कुछ होता तो जरूर देखी होगी जिसमें शाहरुख ने काजोल को यह कहा था कि हम एक बार जीते हैं हम एक बार मरते हैं और प्यार भी हम एक ही बार करते हैं। खैर आज हम न तो शाहरुख की बात कर रहे हैं। लेकिन यह शायद सिर्फ फिल्मों में होता है असलियत में तो कुछ और ही होता है।अब हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी की लाइफ को ही देख लीजिए उनको एक ही टाइम पर अलग-अलग लोगों से प्यार हुआ। कुछ का तो घर बसा लेकिन कुछ का रिश्ता ही नहीं बच पाया। और उनके लव ट्रायंगल की कहानी मशहूर हो गई। तो आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं वह सेलिब्रिटी जिनके लव ट्रायंगल की कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी 

सलमान खान-ऐश्वर्या राय-विवेक ओबेरॉय(Salman Aishwarya and Vivek Oberoi)

ऐश्वर्या के लिए सलमान से लड़ गई थे विवेक

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के दौरान डेटिंग की खबरें थीं और बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय की डेटिंग की खबरें सामने आईं। बाद इन दोनों का रिश्ता भी टूट गया

रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह(rabir deepika and ranveer)

दीपिका रणबीर कपूर के प्यार में पागल थी

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की अफेयर काफी चर्चा में रहा है। हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह से हो गई।

डीनो मोरिया-बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम(Dino Morea bipasha and John abraham)

विपाशा बसु का रिश्ता जॉन और डिनो के साथ रहा

बिपासा बसु ने अपने करियर की शुरुआत में डीनो मोरिया के साथ दिल लगाया। दोनों का ब्रेक अप हो गया और फिर बिपाशा बसु को जॉन अब्राहम से प्यार हो गया था। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता भी करीब एक दशक के बाद टूट गया

हरमन बवेजा-प्रियंका चोपड़ा-शाहिद कपूर(Harman Priyanka and Shahid)

प्रियंका चोपड़ा की वजह से टूटा था शाहिद और करीना का रिश्ता

प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ की शूटिंग के दौरान प्यार में पड़ गए थे। फिल्म भी फ्लॉप हो गई और रिश्ता भी टूट गया। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर फिल्म ‘कमीने’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि, ये रिश्ता भी नहीं चल पाया।

सलमान खान-कटरीना कैफ-रणबीर कपूर(Salman katrina and Ranbir)

कैटरीना को पाने के लिए रनबीर ने की थी सलमान से दोस्ती

सलमान खान और कटरीना कैफ के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद रणबीर कपूर के साथ कटरीना कैफ रिलेशनशिप में आ गईं। हालांकि, इन दोनों का रिश्ता भी एक समय के बाद टूट गया था।

मिथुन चक्रवर्ती-श्रीदेवी-बोनी कपूर(mithun shreedevi and Boney Kapoor)

मिथुन चक्रवर्ती श्रीदेवी को बहुत प्यार करते थे

मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में रहीं। यहां तक कि दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी थी। फिर श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ शादी कर ली थी।

शाहिद कपूर-करीना कपूर-सैफ अली खान(Shahid kareena and Saif)

शाहिद और करीना का प्राइवेट मूवमेंट का फोटो वायरल हुआ था

शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म ‘जब वी मेट’ के दौरान प्यार करने लगे थे। इ दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। करीना कपूर को फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान सैफ अली खान से प्यार हुआ और दोनों ने बाद में शादी कर ली

Related posts