‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम यश पंडित ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई

Yash panditYash pandit

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के मुख्य किरदारों में से एक पुलकित का किरदार निभा रहे एक्टर यश पंडित शादी के बंधन में बंध चुके हैं. यश पंडित ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड महिमा मिश्रा से 22 जनवरी को शादी रचाई है. दोनों की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल थे.

यश पंडित ने अपनी गर्लफ्रेंड महिमा संग 22 जनवरी को सात फेरे लिए दोनों ने 8 दिसंबर, 2021 को महिमा के होमटाउन कानपुर में सगाई की थी. इस कपल की शादी से पहले मेहंदी हल्दी सेरेमनी हुई थी. कपल की शादी में कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए सिर्फ 50 लोगों ने शिरकत की थी. वही कोरोना के मामले कम होने के बाद यश अपने दोस्तों और रिश्तेदारों जो शादी में शामिल नहीं हो सके उनके लिए रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin actor Yash Pandit ties the knot with girlfriend Mahima Mishra

शादी के महिमा ने लाल रंग का खूबसूरत जोड़ा पहना था वही यश सफेद शेरवानी और धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे. यश पंडित और महिमा मिश्रा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है वही इस खबर को सुनते ही फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट के जरिए लगातार ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

यश और महिमा साल 2015 में एक म्यूच्यूअल फ्रेंड की पार्टी में मिले थे. पार्टी से ही दोनों की बातचीत शुरू हुई थी. दोनों दोस्त बने और एक दूसरे से मिलने जुलने लगे और दोनों को प्यार हुआ. तभी से दोनों एक दूसरे डेट कर रहे थे. आपको बता दे की यश की दुल्हनिया महिमा ने फाइनेंस में एमबीए किया है और मुंबई में रिस्क एनालिस्ट के रूप में काम करती हैं.

Related posts