हरमन बावेजा ने न्यूट्रिशन हेल्थ कोच साशा रामचंदानी संग की सगाई

Harman Baweja and Sasha RamchandaniHarman Baweja and Sasha Ramchandani

फिल्म अभिनेता और निर्माता हरमन बावेजा ने चंडीगढ़ में रविवार को हेल्थ कोच साशा रामचंदानी के साथ सगाई कर ली है. उनकी सगाई की पिक हरमन बावेजा की बहन रवीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैl, साथ ही उन्होंने दोनों को बधाई भी दी.

साथ ही इस फोटो को शेयर करते हुए बहन रवीना ने लिखा: ‘साशा रामचंदानी का हमारे परिवार में स्वागत है, सेलिब्रेशन शुरू होने का इंतज़ार नहीं कर सकते दोनों को प्यारl’ वही इस मौके पर साशा की दोस्त और ऐक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हरमन और साशा की तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बधाई हो साशा और हरमन।’

Harman Baweja engaged with Sasha Ramchandani

सागरिका के अलावा शमिता शेट्टी ने भी फोटो को पर कमेंट कर दोनों को बधाई दी. वही आपको बतादे की साशा एक न्यूट्रिशन हेल्थ कोच और साशा इंस्टाग्राम पर ‘बेटर बैलेंस सेल्फ’ पेज चलाती हैं.

आपको बता दें कि हरमन बावेजा ने साल 2008 में फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद हरमन बावेजा और प्रियंका चोपड़ा के बीच के अफेयर की काफी खबरे सामने आयी थी हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था.यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद हरमन ने ‘विक्ट्री ‘और ‘ढिश्कियाऊं’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, हरमन ने 2014 में आई ढिश्कियाऊं के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाईं।

कुछ समय पहले हरमन बावेजा ने अपने बढ़े हुए वजन के कारण काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जब वह सामने आए थे तो बढ़े वजन के कारण लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाए थे.

Related posts