कौन है कंगना का आइडियल लाइफ पार्टनर, इन एक्टर के साथ जुड़ चुका है नाम

Kangana Ranaut love affairsKangana Ranaut love affairs

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है. कंगना अकसर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है. प्रोफेशनल  लाइफ के सिवा कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. अपने फ़िल्मी करियर के दौरन कंगना रनौत का कई सेलेब्स के साथ नाम जुड़ चुका है तो आइये आज जानते है कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत के लव अफेयर्स के बारे में.

आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)

Kangana Ranaut has dated Aditya Pancholi

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का नाम सब से पहले बॉलीवुड में स्ट्रगलिंग के दौरान आदित्य पंचोली के साथ जुड़ा था. जब आदित्य और कंगना की मुलाकात हुई थी तब आदित्य शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे, साथ ही वो कंगना से उम्र में तकरीबन 20 साल बड़े थे. लेकिन फिर भी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था. कहा जाता है कि काफ़ी समय तक दोनों एक-दूसरे के साथ लिवइन में भी रहे. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा न चल सका कुछ समय बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे. बताया जाता है कि आदित्य कंगना के साथ मारपीट करते थे जिसके चलते कंगना ने ये रिश्ता तोड़ दिया था.

अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman)

Kangana Ranaut has dated Adhyayan Suman

आदित्य पंचोली के बाद कंगना रनौत का नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा था. कंगना की मुलाकात ‘राज 2’ के सेट पर अध्ययन सुमन से हुई थी और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था. हालाँकि शेखर सुमन को अध्ययन और कंगना का रिश्ता पसंद नहीं था जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया था.

अजय देवगन (Ajay Devgn)

Kangana Ranaut has dated Ajay Devgn

अध्ययन सुमन से ब्रेकअप के बाद कंगना का दिल बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पर आया. दरअसल कंगना ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में काम किया और तभी दोनों के अफेयर की खबरों चर्चा में आने लगी थी. खबरों की माने तो कंगना अजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफ़ी सीरियस थीं, लेकिन अजय पहले से शादीशुदा थे और अपनी पत्नी काजोल को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. वही ये भी कहा जाता है कि  कंगना ने अजय को अपनी कलाई काटने की धमकी भी दी थी.

निकोलस लेफर्टी (Nicholas Lafferty)

Kangana Ranaut has dated Nicholas Lafferty

अजय देवगन के बाद कंगना का नाम ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी के साथ भी जुड़ा था. निकोलस काफी बार मुंबई भी आए थे। कंगना और निकोलस को कई इवेंट्स और डिनर डेट पर एक साथ देखा गया था. लेकिन ये लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी कुछ समय बाद खत्म हो गया था.

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

Kangana Ranaut has dated Hrithik Roshan

चार रिलेशन टूटने के बाद कंगना का नाम बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ जुड़ा था. कंगना और ऋतिक के अफेयर से पूरी इंडस्ट्री वाकिफ है. कंगना और ऋतिक ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया वही कंगना ऋतिक से शादी तक करने वाली थी. ऋतिक और कंगना जब एक दूसरे को डेट कर रहे थे तब ऋतिक शादीशुदा थे वही कहा जाता है की इनके अफेयर के कारण ऋतिक और उनकी पत्नी सुजैन खान का तलाक हुआ था. सुजैन खान से तलाक के बाद कंगना ऋतिक से शादी करने वाली थी लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई और फिर दोनों के रिश्ते में दूरी आ गयी थी. 

कई एक्टर्स को डेट करने के बाद भी आज तक कंगना रनौत बिना शादी किये है. एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि उन्हें फौजी काफी पसंद है. कंगना ने कहा था कि यूनिफ़ॉर्म में फौजी उन्हें बहुत अट्रैक्टिव और सच्चे लगते हैं. कोई बेवकूफ लड़की होगी, जो फौजी को रिजेक्ट करेगी।

Related posts