आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 24 October 2022

bollywood newsbollywood news

सुकेश ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को निर्दोष बताया

Conman Sukesh letter to lawyer, Jacqueline has no role in Rs 200-crore scam

200 करोड़ की ठगी का आरोपी सुकेश चंद्रशेखर मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पर आरोप है कि सुकेश ने ठगी के पैसों से उन्हें कई महंगे गिफ्ट दिए थे। वही इस पर सुकेश ने वकील को एक चिट्ठी लिखी जिसमें उन्होंने जैकलीन को निर्दोष बताया। सुकेश ने चिट्ठी में बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की इस मामले में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। जैकलीन चाहती थी मैं उससे प्यार करूं। मैंने जैकलीन को जो भी गिफ्ट दिए, वो सारी मेरी मेहनत की कमाई का हिस्सा था।

बंगाली फिल्म ‘महानंदा’ को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में चुना गया

Bengali film ‘Mahananda’ selected for IFFI

रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता लेखिका और कार्यकर्ता महाश्वेता देवी के जीवन और कार्यों से प्रेरित बंगाली फिल्म ‘महानंदा’ को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के भारतीय पैनोरमा के फीचर सेगमेंट के लिए चुना गया। ‘महानंदा’ फीचर सेगमेंट की 25 फिल्मों में एकमात्र बंगाली फिल्म है।

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे, लगी आग

Fire in theatre as Prabhas’ fans burst firecrackers to celebrate actor’s birthday

बाहुबली बन लोगों के दिलों पर राज करने वाले टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस ने आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में प्रभास की फिल्म ‘बिल्ला’ की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में पटाखे फोड़ दिए जिससे थिएटर में आग लग गई थी।

अजय और सिद्धार्थ की थैंक गॉड रिलीज को तैयार

Ajay Devgn, Siddharth Malohtra Starrer Thank God set to release October 25th!

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ लम्बे समय से विवाद में बनी हुई है। वही रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम बदला गया है। अजय फिल्म में ‘भगवान चित्रगुप्त’ के किरदार में नज़र आने वाले हैं। बदलाव के बाद फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं।

Related posts