लिसा हेडन ने सेलिब्रेट किया बेबी शावर, बेटी के जन्म के लिए है बेहद एक्साइटेड

Lisa HaydonLisa Haydon

बॉलीवुड एक्ट्रेस लिसा हेडन जल्द ही तीसरी बार माँ बनने वाली है. वही हाल ही में लिसा ने अपना बेबी शावर सेलिब्रेट किया था जिसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर की थी.

Lisa Haydon celebrates her baby shower

लिसा ने अपने बेबी के दौरान व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस पहनी हुई थी. इसके साथ ही फूलों का टियारा, ओपन हेयर और न्यूड मेकअप में लीजा बेहद सुंदर लग रही थी. तस्वीरें शेयर करते ही लिसा की खूब वायरल होने लगी. तस्वीरें शेयर करते हुए लीजा ने कैप्शन में लिखा- सबसे खास दिनों में से एक…पांच फ्रेंड्स ने मिलकर बेबी गर्ल का स्वागत करने के लिए बेबी शावर प्लान किया. 

Inside Lisa Haydon’s Picture Perfect Baby Shower

इसके साथ ही लीजा ने बेबी शावर की डेकोरेशन, केक्स और फ्लॉवर की भी तस्वीर शेयर कर झलक दिखलाई. अपने बेबी शावर में लीजा काफी एक्साइटेड और खुश नजर आईं. वही शेयर की एक तस्वीर में लिसा अपने दोस्तों के साथ हाथ में वाइन का गिलास लिए दिखी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिसा ने कैप्शन में डिस्क्लेमर लिखा कि: इन तस्वीरों को लेते हुए मैंने कोई वाइन नहीं पी है. फैन्स लिसा के बेबी शावर को खूब पसंद कर रहे है और उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे है.

Inside picture of Lisa Haydon’s baby shower

आपको बतादें कि लीजा हेडन दो बेटों की मां हैं. उन्होंने बेटों के नाम जैक लालवानी और लियो लालवानी रखे हैं. अब वो बेटी की मां बनने वाली हैं. साल 2016 में लीजा हेडन ने डीनो लालवानी के साथ शादी की थी. लीजा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2010 में आई फिल्म आयशा से की थी. इसके बाद वे कंगना की फिल्म क्वीन में दिखी इसके साथ ही लीजा हाउसउफुल 3, रासक्लस, द शौकीन्स, ऐ दिल है मुश्किल फिल्म में छोटे से रोल में नजर आईं. लीजा ने तेलुगू मूवी में भी कैमियो किया है.

Related posts