क्या महाभारत के अर्जुन जल्द ही शादी के बंधन मे बंधने वाले है?

Shaheer Sheikh and Ruchika kapoorShaheer Sheikh and Ruchika kapoor

टीवी के महाभारत के अर्जुन यानि शाहीर शेख अपने लुक्स और एक्टिंग को लेकर पॉप्युलर स्टार्स में शामिल है, शाहीर शेख वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को पर्दे में रखना ही पसंद करते हैं, लेकिन हाल ही में शाहीर शेख ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है. शाहीर ने सोशल मीडिया पर रुचिका कपूर संग फोटो शेयर कर अपने रिश्ते पर मुहर दी है. शाहीर शेख ने रुचिका कपूर की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर ‘माय गर्ल’ लिखा, इस पोस्ट को देख कर उनके फैन्स एक्साइटेड हो गए है. उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा कि शाहीर ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को ऑफिशल कर दिया है.

Shaheer Sheikh Confirms Ruchika Kapoor Is His Girl

शाहीर को लेकर खबरें हैं कि वो इस साल दिसंबर में रुचिका से शादी कर सकते हैं. पिंकविला की खबर के मुताबिक हाल ही में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों की एक छोटी सी रस्‍म भी हो गई है और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. अगर ऐसा है तो फिर यह शेख के फैन्स के लिए किसी सेलिब्रेशन के पल से कम नहीं है.

Ruchika kapoor

बता दें कि रुचिका कपूर का जन्म 21 जून, 1988 को मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जमनाबाई नरसी स्कूल से की थी और जय हिंद कॉलेज से English Literature में बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (B.A) की डिग्री हासिल की है. रुचिका एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स लिमिटेड में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और वाइस प्रेसिडेंट हैं. निर्माता के रूप में रुचिका ने करीना कपूर खान, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म वीरे दी वेडिंग और लैला मजनू सहित कई फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कंगना रनौत, राजकुमार राव स्टारर ‘मेंटल है क्या’, ‘जबरिया जोड़ी’, ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमके सितार’, और ‘ड्रीम गर्ल’ में भी काम किया है.

Related posts