सलमान खान के फार्महाउस पर धान बो रही हैं यूलिया वंतूर, फैंस ने की तारीफ

Iulia Vantur Salman KhanIulia Vantur Salman Khan

यूलिया वंतूर इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के फार्म हाउस पर अपना वक्त बिता रही हैं. लॉकडाउन लगने के वक़्त से ही सलमान खान अपने कुछ दोस्तों और परिवार के साथ अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर मौजूद हैं।

यूलिया भी सलमान खान के फार्म हाउस से अकसर अपने वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती हैं. हाल ही में यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर खेती करते हुए एक फोटो शेयर की है जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे है
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में यूलिया खेलों में धान रोंपती नजर आ रही हैं।

Iulia Ventur

यूलिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने बचपन में गर्मियों की अपनी तमाम छुट्टियां गांव में बिताई हैं और मुझे अपने दादा-दादी के खेतो में काम करने, खेतों में बीज रोंपने और जानवरों का ख्याल रखने में मदद करने में बड़ा मजा आता था’। यह बहुत फायदेमंद है।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने पहले कभी धान नहीं बोया है इसलिए ये एक नया एक्सपीरियंस था। अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में जल्द ही अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर करूंगी।

सलमान खान ने भी हाल ही में खेतों में धान लेकर घूमते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसे उन्होंने किसानों को डेडिकेट किया था. फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा था, ‘दाने दाने पर लिखा होता है, खाने वाले का नाम। जय जवान, जय किसान।’इसके बाद उन्होंने मिट्टी में लथपथ अपनी एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने किसानों को ट्रिब्यूट दिया था। इसके अलावा सलमान खेतो में शेरा के साथ घूमते हुए भी नजर आये थे

Related posts