जसप्रीत बुमराह जल्द कर सकते है शादी, इस एक्ट्रेस का नाम जुड़ा साथ

Jasprit BumrahJasprit Bumrah

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है जसप्रीत जल्द ही शादी करने वाले हैं. जसप्रीत ने शादी की तैयारियों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से छुट्टी भी ली है.

बुमराह ने तीसरे टेस्‍ट मैच के बाद निजी कारण दे कर छुट्टियां ली है. जिसके बाद से खबरे आ रही है की, वो साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन से शादी करने वाले हैं और इसी वजह से उन्‍होंने छुट्टी ली है. अभी तक फ़िलहाल उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है.

वही एक सूत्र के अनुसार बुमराह ने BCCI को बताया है कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बड़े दिन की तैयारी के लिए वे छुट्टी लेना चाहते हैं।’ वही खबर है कि अनुपमा ने भी छुट्टी लेकर राजकोट के लिए उड़ान भरी है इसके बाद से अनुपमा के साथ बुमराह की शादी की खबरे और तेज़ हो गयी है.

Is Anupama Parameshwaran getting married to Jasprit Bumrah

अनुपमा ने अपनी पहचान साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘प्रेमम’ से बनाई थी. इस खूबसूरत एक्ट्रेस और बुमराह को डेटिंग की खबरें सामने आईं थी, जिसे बाद में एक्ट्रेस ने खारिज कर दिया.था. वही अनुपमा परमेश्वरन ने बुधवार को इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी शेयर कर राजकोट जाने की जानकारी दी थी. जिसके बाद से दोनों की शादी के कयास फैंस लगा रहे है. लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ.

इससे पहले जसप्रीत का नाम साउथ की एक और एक्ट्रेस राशि खन्ना से भी जुड़ा था. लेकिन राशि ने इस रिलेशनशिप को अफवाह बताया था.वही जसप्रीत बुमराह का नाम मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन से भी जुड़ा है. हालांकि इसकी भी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं मिली थी.

Related posts