Entertainment News

रोडीज फेम एक्टर रणविजय सिंह बनने वाले है दूसरी बार पिता

रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम एक्टर रणविजय सिंह के घर भी जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है. रणविजय दूसरी बार पिता बनने वाले है. रणविजय की पत्नी प्रिंयका सिंह प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी.

Rannvijay Singha, wife Prianka are expecting their second

टीवी एक्टर रणविजय सिंह के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है, हाल ही में रणविजय ने अपने दूसरी बार पिता बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की. इस समय रणविजय अपनी फॅमिली से दूर लंदन में है और होनी फैमिली को काफी मिस कर रहे है इसी दौरान रणविजय ने एक पिक शेयर की जिसमे उनकी वाइफ और बेटी नज़र आए वही रणविजय ने अपनी पत्नी प्रियंका के पेट पर हाथ रखा हुआ है. तस्वीर को शेयर करते हुए रणविजय ने कैप्शन में लिखा, “तुम तीनों को बहुत मिस कर रहा हूं.”

वही रणविजय की वाइफ ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की जिसमे उनकी बेटी और रणविजय साथ एन्जॉय करते नज़र आए. वीडियो शेयर कर प्रियंकाने लिखा: डैडी हम तीनो आपको मिस कर रहे है, जल्दी से आपको देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा. सतनाम वाहेगुरु.

रणविजय की पहले एक बेटी है जिसका नाम कायनात है. अब दूसरे बच्चे के लिए इनका पूरा परिवार काफी बेसब्र है. फैंस से खुशखबरी शेयर करने के बाद सभी इस कपल को खूब बधाइयाँ दे रहे है.

Rannvijay Singha is going to become father for the second time

रणविजय ने केन्या में एक गुपचुप समारोह में प्रियंका से शादी के बंधन में बंधे थे. साल 2017 में रणविजय की पहली बेटी ने जन्म लिया था. रणविजय और प्रियंका की मुलाकात एक दूसरे के दोस्तों के माध्यम से हुई थी और शादी के लिए दोनों ने अपने परिवार को काफी समझाया था कि वे एक-दूसरे के लिए बने हैं।

एमटीवी के शो रोडीज के विनर बनने के बाद रणविजय के करियर की शुरुआत हुई थी. शो जितने के बाद वह अब इस शो में बतौर वीजे नजर आते हैं. एमटीवी शो रोडीज होस्ट करने के अलावा वह स्कूटी पेप तिन डिवा और एमटीवी स्प्लिट्सविला भी होस्ट कर चुके हैं। रणविजय ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म टॉस एंड मुंबई कटिंग से की। इसके बाद वह अजय देवगन और सलमान खान स्टारर फिल्म लंदन ड्रीम्स में नजर आये. हिंदी फिल्मो के सिवा रणविजय को कई पंजाबी फिल्मों में भी देखा गया है.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) आज…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) इस…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

6 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) इस…

1 सप्ताह ago

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) यदि…

1 सप्ताह ago