कंगना रनौत ने भाई अक्षत की शादी में की बहन रंगोली संग मस्ती, किया जम कर डांस

Kangana ranaut's brother Royal weddingKangana ranaut's brother Royal wedding

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने भाई अक्षत की शादी के लिए उदयपुर में मशरूफ है. अपने भाई की शादी को कंगना बेहद एन्जॉय कर रही है. कंगना के भाई की शादी शाही तरीके से मनाई जा रही है. यह शाही शादी राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में हो रही है. पिछले कुछ वर्षों में डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर लोगों की पहली पसंद बन गया. इस शादी के सभी फंक्शन्स पूरे हो चुके है.

Akshat and Ritu Royal wedding in Udaipur

उदयपुर के द लीला पैलेस होटल में कंगना रनौत के भाई अक्षत की रितु सांगवान से आज यानि 12 नवंबर को शादी हो गयी है. उदयपुर के लीला पैलेस में हुई इस शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. रजवाड़ा थीम से हुई यह शादी बेहद ही शानदार रही. शादी से पहले शादी के सभी फंक्शन्स भी यही पर पूरे किये गए थे. दोपहर के समय में होटल के गार्डन में हल्दी और मेहंदी रस्म का आयोजन किया गया. इस दौरान कंगना रनौत बेहद खास और ग्लैमरस लुक में देखी गयी.

Kangana is enjoying her brother’s wedding

शादी के फंक्शन में दोनों परिवार के लोगों ने खूब मस्ती की और राजस्थानी ढोल पर जम कर ठुमके लगाए. कंगना ने अपने भाई की शादी को यादगार बनाने के लिए काई कसर नहीं छोड़ी, संगीत के लिए कंगना ने खास तैयारी की थी. कंगना अपनी फिल्मों के गानों के साथ बॉलीवुड फिल्मों के कई सुपर हिट गानों पर भी नाची. शादी में बिजी होने बाद भी कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है. हाल ही में कंगना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी बहन रंगोली के साथ डांस करती हुई नज़र आयी.

Kangana Ranaut’s brother Royal mehandi function

कोरोना संक्रमण के बीच उदयपुर शहर में यह पहली डेस्टिनेशन वेडिंग थी, इसमें रनौत और सागवान परिवार के सदस्यों के साथ सिर्फ बेहद करीब और पारिवारिक मित्र ही शामिल थे.

Related posts