कपिल शर्मा बन गए पापा, गिन्नी चतरथ ने दिया बेटी को जन्म

kapil sharma become fatherkapil sharma become father

ऐक्टर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर खुशिया आ गयी है, शर्मा जी पापा बन गए है। कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने बेटी को जन्म दिया है। कपिल ने खुद यह खुबखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।


कपिल ने ट्वीट कर बताया, हमारी बिटिया हुई है और आप सबके आशीर्वाद की जरूरत है। आप सबको प्यार। जय माता दी।’


कपिल के इस ट्वीट पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कपिल के पिता बनने की खबर मिलते ही कीकू शारदा, रकुल प्रीत, गुरु रंधावा, साइना नेहवाल, दिया मिर्जा, भुवन बाम जैसे तमाम सितारों ने उन्हें पिता बनने की बधाई दी है और यह सिलसिला लगातार जारी है।


आपको बता दे कपिल शर्मा गिन्नी को अपने कॉलेज के दिनों से जानते थे दोनों ने एक साथ कॉमेडी शो में हिस्सा भी लिया था। कपिल और गिन्नी की शादी पुरे हिन्दू रीती रिवाज से 12 दिसंबर 2018 को जालन्धर में हुई थी ।

Related posts