करीना कपूर खान जल्द ही देने वाली है दूसरे बच्चे को जन्म, सैफ अली खान ने कही यह बात

Saif ali khanSaif ali khan

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है. करीना फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी. करीना कपूर और सैफ अली दोनों ही दूसरे बच्चे के लिए काफी एक्साइटिड है. पिछले साल करीना सैफ ने अपने दूसरे बच्चे के आने की न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी.

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan are all set to welcome their second child soon

वही हाल ही में सैफ ने आने वाले बच्चे से जुडी कुछ बाते शेयर की. फिल्मफेयर संग बातचीत में सैफ अली खान ने कहा कि दूसरा बेबी, फरवरी में आने वाला है। मैं नहीं जानता, सब कुछ बहुत शांति से चल रहा है। मुझे नहीं लगता कि दूसरे बेबी के आने को लेकर हम घबरा रहे हैं या सीरियस महसूस कर रहे हैं। अचानक से एक बेबी मेरे पास क्रॉल करते हुए आएगा और बोलेगा, हाय, और मैं कहूंगा, क्या, कहां से? हम बेबी को लेकर काफी कैजुअल हैं, साथ ही एक्साइटेड भी हैं। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन सच कहूं तो यह अच्छा भी होने वाला है। बेबी तैमूर संग घर में दौड़ लगाने वाला है और मैं खुश हूं।

इसके साथ ही बच्चे का नाम क्या रखा जाएगा इस पर सैफ ने कहा कि बेबी के आने के बाद ही मैं और करीना उसका नाम तय करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि करीना ने जब तैमूर अली खान को जन्म दिया था तो उनके नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था, इस बार सैफ अली खान ने बेबी का नाम नहीं सोचा है.

आपको बतादे कि करीना अपना प्रेगनेंसी पीरियड काफी एन्जॉय कर रही है, करीना साथ ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करती कई तस्वीरें अपनी सोशल मीडिया पर भी शेयर करती है जिससे फैंस काफी पसंद करते है. साथ ही करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान जल्द ही अपने नए आशियाने में शिफ्ट होने वाले हैं. दोनों फिलहाल बांद्रा के फॉर्चून हाइट्स में रह रहे हैं.दोनों अपने नए घर में जल्द ही प्रवेश करने वाले हैं.

Related posts