नए साल से पहले फैमिली संग करीना ने शेयर की तस्वीरें, फैंस को दी नए साल की बधाई

Kareena Kapoor khanKareena Kapoor khan

साल 2020 ख़त्म होने वाला है कई बॉलीवुड सेलेब्स कही ना कही घूमने निकले है. और वेकेशन से अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रहे है. वही बॉलीवुड की बेबो ने न्यू ईयर से पहले अपने बैडरूम से कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की.

Kareena Kapoor Shared Photo with Family

करीना कपूर जल्द ही एक बार फिर माँ बनने वाली है. हाल ही में करीना ने अपने बैडरूम से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस पिक में करीना के साथ सैफ अली खान और तैमूर भी दिख रहे है और करीना का नो मेकअप लुक होने के बाद भी उनके चेहरे पर उनका प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आरहा है.

Kareena shared photo with Saif and Taimur

करीना की इन पिक में तीनों मस्ती वाले अंदाज में दिख रहे हैं. करीना ने पिक शेयर करते हुए काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा:  पूरा साल इन लड़कों को परफेक्ट पिक्चर में लाने की कोशिश करने में चला गया. ‘आखिरकार साल 2020 खत्म होने जा रहा है। साल 2020 मेरी जिंदगी में इन दोनों के बिना संभव नहीं हो पाता। आगे एक नई शुरुआत के लिए… सुरक्षित रहें और प्यार से रहें मेरे दोस्त। आप सभी को मेरी ओर से बहुत सारा प्यारा। नया साल मुबारक हो।’

करीना की इस पिक को फैंस काफी पसंद कर रहे है और नए साल की शुभकामनाएं भी दे रहे है. साथ ही आपको बतादें करीना फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। पिछले दिनों करीना अपने पूरे परिवार के साथ धर्मशाला में छुट्टियां मना रही थीं जिसकी कई फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी. करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आने वाली है.

Related posts