Entertainment News

करीना ने तैमूर के लिए अपने घर पर रखी हैलोवीन पार्टी

पूरी दुनिया में हेलोवीन का जश्न मनाया जा रहा है. वही बॉलीवुड भी इसे सेलिब्रेट करने मे पीछे नहीं रहा.

आमिर खान की बेटी ईरा से लेकर सुहाना खान तक, प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोनम कपूर तक कई स्टार्स ने स्पेशल गेटअप और मेकअप के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया. वही प्रेग्नेंट करीना कपूर ने भी अपने छोटे शहज़ादे तैमूर के लिए अपने घर पर हैलोवीन पार्टी थ्रो की, जिसमें तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. तैमूर का मजेदार लुक इंटरनेट पर छाया हुआ था. तैमूर की ये फोटोज करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी, इन तस्वीरों में क्यूट मेकअप और कपड़ों की वजह से तैमूर को पहचानना मुश्किल हो रहा था. तैमूर ने चेहरे पर रेड पेंट लगा रखा था और उन्होंने ब्लैक कॉस्टयूम पहना था. जबकि तैमूर के दोस्त मिस्टर अमेरिका बने हुए थे, तो किसी ने skeleton की ड्रेस पहनी थी.

Taimur in halloween party at his house

पार्टी में तैमूर ने अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. इस मौके पर उनके लिए हेलोवीन से जुड़े कुछ गेम भी रखे गए थे. ऐसे ही एक गेम के दौरान कुछ goodies को हवा में उछाला गया जिन्हें तैमूर समेत उनके सारे दोस्त अपनी क्यूट छोटी-छोटी Pumpkin शेप की टोकरियों में जमा करते दिखे. मस्ती की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘सबसे शानदार हेलोवीन पार्टी’.

वही करीना कपूर भी अपनी दोस्तों के साथ पोज देने से पीछे नहीं रहीं. इस दौरान करीना कपूर लूज मेटरनिटी ड्रेस में अपनी दोस्तों के साथ दिखाई दीं

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Career After 12th in Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद रियर ऑप्शन

कला के विषय में संदर्भ और स्थिति दिन-प्रतिदिन बदल रही है। यह छात्रों के लिए…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope) (जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है) प्यार…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कर्क राशिफल (Cancer Daily Horoscope) (जिनका नाम ही,हु,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो से शुरू होता है) जो…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 3 मई 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope) (जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है) यदि…

2 दिन ago

Aaj ka Rashifal | 25 अप्रैल 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) (जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है) आज…

1 सप्ताह ago