लता मंगेशकर के निधन पर बुरी तरह ट्रोल हुई मलाइका अरोड़ा और अंकिता लोखंडे 

Malaika Arora and Ankita LokhandeMalaika Arora and Ankita Lokhande

वेटरन सिंगर लता मंगेशकर का रविवार की सुबह निधन हो गया था। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को जनवरी की शुरुआत से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था और वहां उन्होंने अंतिम सांस ली. वही 6 फरवरी की शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. लता जी के निधन पर पूरा देश ग़मगीन था सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी वही बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी लता जी के निधन से ग़मगीन थे लेकिन कुछ सेलेब्स ने लता मंगेशकर के निधन के बाद ऐसा काम कर दिया जिस वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा. तो आइये जानते हैं किन सेलेब्स को ट्रोल किया गया. 

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)

Malaika Arora trolled badly on the death of Lata Mangeshkar

6 फरवरी को लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर हर कोई शोक मे डूबा रहा वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक हॉट तस्वीर शेयर की जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने मलाइका अरोड़ा को ट्रोल करते हुए यह कहा कि आज के दिन तो उन्हें ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करनी चाहिए थीं। इसके साथ ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की जमकर क्लास लगाई.

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)

Ankita Lokhande trolled badly on the death of Lata Mangeshkar

पूरा देश एक तरफ स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन के गम में डूबा हुआ है उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि रहा है। वहीं दूसरी तरफ टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने लता जी के निधन के बाद एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने ​पति विक्की जैन के साथ कार में ‘बिजली-बिजली’ गानें पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखने को बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अंकिता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘अंकिता क्या तुम्हें पता है कि लता जी नहीं रहीं।’ दूसरे ने लिखा,’थोड़ा शोक दिखा लो मैडम…ये सब कल भी कर सकती हो।’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा ,’कुछ तो शर्म करो, जब लता दी के निधन पर पूरा देश शोक में है, तो आप नाचते-गाते वीडियो पोस्ट कर रहे है. 

Related posts