मोहिना ने ससुर के जन्मदिन पर किया खास डांस परफॉरमेंस, कई राजनीतिक हस्तियां जश्न में हुई शामिल

mohena kumarimohena kumari

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी के ससुर और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने हाल ही में अपना 71वां जन्मदिन मनाया. सतपाल महाराज के 71वें जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा वही उनके जन्मदिन के मौके पर अनेक राजनीतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम पहुंचे थे.

71st birthday of Cabinet Minister Satpal Maharaj celebrated

सतपाल महाराज के जन्मदिन पर देश के कोने कोने में कई लोगों ने उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया. वही भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक दुर्गेश लाल, खजानदास, सुरेश चौहान, नगर उटारी राजा साहब (पूर्व मंत्री), सूचना विभाग, भारत सरकार के कमिश्नर उदय महुक सहित अनेक लोगों ने श्री प्रेम नगर आश्रम पहुंच कर उन्हें जन्मदिन की ढ़ेरों शुभकामनाएं दी।

Mohena kumari did kathak dance performance at Father-in-law birthday

वही उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बहु और एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने एक कत्थक डांस परफॉरमेंस भी किया था. जिसकी वीडियो मोहिना को डांस सीखने वाली आर्टिस्ट ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस वीडियो में मोहिना के साथ अन्य कई लड़कियां भी डांस करती दिखी. वीडियो में मोहिना ने डांस की प्रेक्टिस से लेकर परफॉरमेंस तक की कुछ झलक शेयर की है.

आपको बता दें कि मोहिना कुमारी की शादी साल 2019 के अक्टूबर में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से हुई है। वही शादी के दो साल बाद साल 2022 में मोहिना और सुयश अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे के पेरेंट्स बने. कपल ने अपने बेटे को अयांश नाम दिया है. वही हाल ही में मोहिना ने अपने ससुर सतपाल महाराज के जन्मदिन पर बेटे के जन्म के 6 महीने बाद फैंस को बेटे का चेहरा दिखाया.

मोहिना के करियर की बात करे तो उन्होंने 2012 में रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो बॉलीवुड फिल्म  ‘एबीसीडी’ में नजर आई थीं मोहिना लंबे समय तक स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आई थीं। शादी के बाद उन्होंने इस सीरियल को अलविदा कह दिया। अब मोहिना अपने परिवार के साथ ही वक्त बिता रही हैं।

Related posts