आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 1 October 2022

bollywood newsbollywood news

आशा पारेख के मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

Asha Parekh Receives Dadasaheb Phalke Award

हाल ही में दिल्ली के विज्ञान भवन में 68वें नेशनल अवॉर्ड दिए गए। इस दौरान बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से राष्ट्रपति द्रौपुदी मूर्मु द्वारा सम्मानित किया गया।

अमिताभ बच्चन के 80वें जन्मदिन पर फिल्म फेस्टिवल

For Amitabh Bachchan’s 80th Birthday, A Special Film Festival Announced

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आने वाले 11 अक्टूबर को 80 साल के हो जाएंगे। उन्होंने फिल्मी दुनिया में अपना बहुत बडा योगदान दिया है। वही उनके जन्मदिन चार दिनों का एक खास फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 8 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस फेस्टिवल के दौरान अमिताभ बच्चन की 11 आइकॉनिक फिल्मों को भारत के 17 शहरों में 22 सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा।

सलमान खान के बॉडी डबल का हुआ निधन

Salman Khan’s body double Sagar Pandey dies

सलमान खान के 50 वर्षीय बॉडी डबल सागर पांडे का निधन हो गया है। जिम में वर्कआउट के दौरान सागर को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। सागर पांडे पिछले 24 सालों से 50 से ज्यादा फिल्मों में सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम कर चुके हैं।

जल्द ही पिता बनने वाले हैं एक्टर अयाज खान

Ayaz Khan Confirms His Wife, Jannat Khan’s first Pregnancy

टीवी के जाने माने एक्टर अयाज खान और उनकी पत्नी जन्नत खान जल्द ही अपने घर नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। इस बात की जानकारी अयाज खान ने दी है हैं। कपल ने साल 2018 में शादी रचाई थी और शादी के करीब पांच साल बाद जल्द पेरेंट्स बनेंगे।

अविका गोर का बॉलीवुड डेब्यू

Avika Gor all set to make her Bollywood debut

टीवी शो ‘बालिका वधू’ में अपनी शानदार अदाकारी से लाखों का दिल जीतने वाली अदाकारा अविका गोर तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम करने के बाद अब हिंदी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। अविका ‘कहानी रबरबैंड की’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है।

Related posts